1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. पति अली फजल की राह चलीं ऋचा चड्ढा, इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर

पति अली फजल की राह चलीं ऋचा चड्ढा, इस हॉलीवुड फिल्म में आएंगी नजर

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 31, 2023 07:00 pm IST,  Updated : Jul 31, 2023 07:00 pm IST

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जल्द ही हॉलीवुड फिल्मों में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अपनी हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है। एक्ट्रेस के साथ फेमस एक्टर विलियम मोसले फिल्म में नजर आएंगे।

Richa Chadha, Richa Chadha hollywood film- India TV Hindi
ऋचा चड्ढा लंदन में कर रहे शूटिंग। Image Source : IANS

एक्टर अली फजल के बाद अब उनकी पत्नी ऋचा चड्ढा ने भी हॉलीवुड का रास्ता पकड़ लिया है। एक्ट्रेस हॉलीवुड की धमाकेदार फिल्म 'नार्निया' के एक्टर विलियम मोसले के साथ लंदन में हॉलीवुड फिल्म 'आइना' की शूटिंग कर रही हैं। ऋचा चड्ढा इस साल अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। यह फिल्म लंदन में फिल्माई जा रही है और ऋचा इसकी शूटिंग शुरू करने के लिए लंदन पहुंच चुकी हैं।

विलियम मोसले के साथ नजर आएंगी ऋचा चड्ढा 

एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा को लंदन में 'द क्रॉनिकल्स ऑफ नार्निया' स्टार विलियम मोसले के साथ अपनी पहली अंतरराष्ट्रीय फिल्म 'आइना' की शूटिंग करते हुए देखा गया। फोटो में ऋचा अपने को-एक्टर मोसले के साथ खड़ी हैं, जो नार्निया फ्रेंचाइजी में अपने उल्लेखनीय किरदार के लिए जाने जाते हैं। 'आइना' एक रोमांचक इंडो-ब्रिटिश कोलैबोरेशन का प्रतीक है, जो दोनों देशों की प्रतिभाओं को साथ लाकर एक ऐसा सिनेमाई अनुभव तैयार करता है, जो कि सबसे अलग है। 

शुरू हो गया है 'आइना' का निर्माण
'आइना' का निर्माण बिग कैट फिल्म्स लिमिटेड (यूके) के तहत हो रहा है, जिसका संचालन निर्माता गीता भल्ला और पी.जे. सिंह कर रहे हैं। फिल्म 'आइना' मार्कस मीड्ट के निर्देशन की पहली फिल्म है, जिन्होंने 'शेल्टर' और 'एनोनिमस' और मिनी-सीरीज 'लेट्स गेट माचो' के एपिसोड सहित शार्ट फिल्मों का निर्देशन किया है। 

इन फिल्मों में नजर आएंगी ऋचा 
'आइना' के अलावा, ऋचा की जल्द ही 'फुकरे 3' भी रिलीज होने वाली है, जिसमें वह अपने लोकप्रिय किरदार भोली पंजाबन को दोहराती नजर आएंगी। एक्ट्रेस के पास 'हीरामंडी' भी है जिसमें वह मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल और फरदीन खान के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके आलावा भी बीते साल खबरें आई थी कि 'लव सोनिया' नाम की हॉलीवुड फिल्म में ऋचा बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आएंगी, लेकिन इस फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद इस पर कोई अपडेट नहीं आई। वहीं एक्ट्रेस के पति अली फजल कई हॉलीवुड फिल्मों में काम करते नजर आ चुके हैं। इनमें 'फ्यूरियस 7', 'विक्टोरिया एंड अब्दुल' और डेथ ऑन द नाइल' शामिल हैं। 
(Input- IANS)

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' में दो विलेन बढ़ाएंगे सनी देओल की मुश्किलें, तारा सिंह से टकराने के लिए एक ने इतने सालों से नहीं बनाई दाढ़ी

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने कमाई में तीसरे दिन पकड़ी तेज रफ्तार, फैंस के दिलों पर किया कब्जा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन