1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. आमिर खान के नए गाने का फर्स्ट लुक आया सामने, एली अवराम संग इस अंदाज में आए नज़र

आमिर खान के नए गाने का फर्स्ट लुक आया सामने, एली अवराम संग इस अंदाज में आए नज़र

 Published : Mar 07, 2021 11:56 am IST,  Updated : Mar 07, 2021 11:56 am IST

आमिर खान और एली अवराम फिल्म 'कोई जाने ना' में एक स्पेशल गाने पर डांस करते दिखाई देंगे। ये गाना 10 मार्च को रिलीज हो रहा है।

aamir khan elli avram song har funn maula first look- India TV Hindi
आमिर खान और एली अवराम के नए गाने का फर्स्ट लुक आया सामने Image Source : INSTAGRAM: ELLIAVRRAM

बॉलीवुड के सुपर स्टार आमिर खान और अभिनेत्री एली अवराम के डांस वीडियो की पहली झलक सामने आ गई है। एली ने इंस्टाग्राम पर नए गाने का लुक शेयर किया है, जिसमें आमिर अलग अंदाज में नज़र आ रहे हैं। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही दोनों के नए डांस नंबर का वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दोनों डांस करते दिखाई दे रहे थे। 

जानकारी के अनुसार, आमिर खान और एली अवराम फिल्म 'कोई जाने ना' में एक स्पेशल गाने पर डांस करते दिखाई देंगे। ये गाना 10 मार्च को रिलीज हो रहा है। 

आमिर खान ने नए गाने के लिए खुद डिजाइन किया अपना लुक, एली अवराम संग आएंगे नजर

एली ने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- 'वो हर काम का कलाकार है और ये नृत्य के मंच कीरानी है। 10 मार्च को इनसे मिलने के लिए हो जाएं तैयार। #KoiJaaneNaMovie. #HarFunnMaula'

आमिर ने खुद डिजाइन किया अपना लुक 

आमिर खान ने अपकमिंग सॉन्ग में अपना लुक खुद डिजाइन किया है। उन्होंने कूल और कैजुअल हिप्स्टर वाइब के साथ एक लुक डिजाइन किया है। इस गाने की शूटिंग के दौरान वो काफी मस्ती भरे मूड में नज़र आ रहे हैं। इसकी शूटिंग के लिए आमिर 'लाल सिंह चड्ढा' के शेड्यूल से ब्रेक लेकर जयपुर गए थे। 

अभिनेता के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, "आमिर को अपने हर प्रोजेक्ट में अपना खुद का एलिमेंट जोड़ने के लिए जाना जाता है। जब उन्होंने गाने का प्लॉट पॉइंट और उद्देश्य समझा, तो उन्होंने खुद इस चिल-कैजुअल, हिप्स्टर लुक का सुझाव दिया, जो स्टैंडआउट करेगा।" सूत्र ने आगे कहा, "उन्होंने उसी को रिफाइन किया और अपने दोस्त-निर्देशक अमीन हाजी के साथ इस पर चर्चा की। अमीन हाजी ने इसके लिए अभिनेता और उनकी परफेक्शनिस्ट विजन पर पूरी तरह से भरोसा किया और बिना किसी दो राय के इसके लिए हामी भर दी।"

आमिर की आने वाली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' वर्ष की सबसे प्रतीक्षित फिल्म है और अभिनेता अब अपना सारा ध्यान इस पर लगा रहे हैं, ताकि इसे दर्शकों के लिए समय पर तैयार किया जा सके।

(IANS इनपुट के साथ) 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन