1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Hauli Hauli Song Out: फिल्म दे दे प्यार दे का गाना हुआ रिलीज अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत पंजाबी गाने पर ठुमके लगाते आए नजर

Hauli Hauli Song Out: फिल्म दे दे प्यार दे का गाना हुआ रिलीज अजय देवगन, तब्बू और रकुलप्रीत पंजाबी गाने पर ठुमके लगाते आए नजर

 Published : Apr 26, 2019 01:47 pm IST,  Updated : Apr 26, 2019 01:47 pm IST

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू की फिल्म 'दे दे प्यार दे' का तीसरा गाना hauli hauli आज रिलीज हो गया है।

New song of De De pyar De is out- India TV Hindi
New song of De De pyar De is out Image Source : YOUTUBE

अजय देवगन(Ajay Devgn) की फिल्म दे दे प्यार दे (De De pyar De) का तीसरा गाना 'hauli haul'i रिलीज हो गया है। इस गाने में अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह(Rakul preet Singh) और तब्बू(Tabu) ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। hauli hauli गाना पंजाबी गाने को रीहैश करके बनाया गया है। यह पंजाबी ऑरिजिनल गाना बीते साल रिलीज हुआ था। जिसे गेरी संधू ने गाया है। 

इससे पहले फिल्म के दो गाने रिलीज हो चुके हैं। जिसमें एक वड्डी शराबन और रोमांटिक गाना तू मिला तो हैं ना रिलीज हो चुका है। hauli hauli गाने के रिलीज से एक दिन पहले अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर गाने के रिलीज के बारे में बताया था। उन्होंने एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- hauli hauli जल्दी जल्दी आने वाला है। 

hauli hauli गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है और इस गाने को गेरी संधू और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने का रैप मैलो डी ने गाया है।

फिल्म में अजय देवगन 50 साल के व्यक्ति का रोल निभा रहे हैं जिसे 26 साल की लड़की से प्यार हो जाता है। तब्बू फिल्म में अजय देवगन की एक्स वाइफ का रोल निभा रही हैं। फिल्म में अजय देवगन को उनकी खूबसूरती से प्यार होता है वहीं रकुल को अजय के पैसे से। अजय देवगन और रकुल प्रीत की लव स्टोरी में दिक्कत तब आती है जब उसे अजय के बच्चों के बारे में पता चलता है। फिल्म में आलोक नाथ अजय देवगन के पिता का रोल निभा रहे हैं।

दे दे प्यार दे को लव रंजन ने लिखा है। वह इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'आकाशवाणी' और 'सोनू के टीटू की स्वीटी' जैसी फिल्में बना चुके हैं। यह फिल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। 

फिल्म का ट्रेलर:

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

मुंबई पुलिस ने आमिर खान की फिल्म '3 इडियट' का वीडियो शेयर कर दिया खास संदेश

इरफान खान 'अंग्रेजी मीडियम' की शूटिंग के दौरान क्रिकेट खेलते आए नजर, वायरल हुई फोटो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन