Tuesday, March 03, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे का 'बॉयफ्रेंड' सॉन्ग हुआ रिलीज, यूट्यूब पर अब तक इतने लोगों ने देखा Video

अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे का 'बॉयफ्रेंड' सॉन्ग हुआ रिलीज, यूट्यूब पर अब तक इतने लोगों ने देखा Video

Edited by: IANS Published : Aug 03, 2019 06:45 pm IST, Updated : Aug 03, 2019 06:45 pm IST

अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे और गायक, गीतकार, निर्माता 'सोशल हाउस' ने अपना नया गाना 'बॉयफ्रेंड' रिलीज कर दिया है। 

Ariana Grande- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE GRAB Ariana Grande

न्यूयॉर्क: अमेरिकी सिंगर एरियाना ग्रांडे और गायक, गीतकार, निर्माता 'सोशल हाउस' ने अपना नया गाना 'बॉयफ्रेंड' रिलीज कर दिया है। उनका ये गाना सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचा रहा है।

एरियाना ने ट्वीट किया, 'बॉयफ्रेंड' गीत और वीडियो अब सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।'

सोशल हाउस के सदस्यों माइकल 'माइकी' फोस्टर और चार्ल्स 'स्कूटी' एंडरसन ने कहा, 'एरियाना के साथ काम करना हमेशा से काफी मजेदार रहा है, तो हम इस गीत को लेकर काफी रोमांचित है जो आखिरकार हमारे प्रशंसकों के सुनने के लिए रिलीज हो रही है। आशा करते हैं कि हर कोई इसे उतना ही पसंद करेगा जितना कि हम करते हैं।'

ये गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और अब तक इसे करोड़ों लोग देख चुके हैं।

आप भी देखें ये वीडियो:

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement