1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अविका गौर और आदिल खान का म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' 17 मई को होगा रिलीज

अविका गौर और आदिल खान का म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' 17 मई को होगा रिलीज

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2021 02:03 pm IST,  Updated : May 16, 2021 02:03 pm IST

वंदना खंडेलवाल के लिखे इस गाने को राहुल जैन ने कंपोज और गाया है। वीडियो में दो लोगों के बीच के रोमांस और उनके साथ-साथ सफर करने के बारे में बताया गया है।

avika gor and adil khan song dil ko mere will release om 17 may- India TV Hindi
अविका गौर और आदिल खान का म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' 17 मई को होगा रिलीज Image Source : INSTAGRAM: AVIKA GOR

'बालिका वधू' फेम अभिनेत्री अविका गौर म्यूजिक वीडियो 'दिल को मेरे' में नजर आएंगी, जो 17 मई को रिलीज होगा। उन्होंने कहा कि इस गाने में उनके साथ आदिल खान भी हैं। 

अविका ने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कहा, "मुझे लगता है कि आदिल और मेरे बीच बहुत अच्छी केमिस्ट्री है और यह संगीत वीडियो में साफ नजर आ रहा है। हमारे निर्देशक और क्रू ने अच्छा काम किया है। इस गाने का संगीत अच्छा है, हर कोई इसे दोहराना पसंद करेगा।"

उन्होंने आगे कहा, ' ऐसे कठिन समय के दौरान मेरे लिए सम्मान की बात होगी अगर मैं दर्शकों के लिए किसी भी तरह का मनोरंजन ला सकती हूं। मैं सभी से एसओपी का पालन करने का अनुरोध करती हूं। हम एक राष्ट्र के तौर पर साथ लड़कर इस वायरस को हरा देंगे।"

वंदना खंडेलवाल के लिखे इस गाने को राहुल जैन ने कंपोज और गाया है। वीडियो में दो लोगों के बीच के रोमांस और उनके साथ-साथ सफर करने के बारे में बताया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन