1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान की 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' कल होगा रिलीज, इस Video में देखें झलक

सलमान खान की 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' कल होगा रिलीज, इस Video में देखें झलक

 Published : Apr 29, 2021 12:45 pm IST,  Updated : Apr 29, 2021 12:45 pm IST

सलमान खान ने सोशल मीडिया पर नए गाने की थोड़ी सी झलक पेश करते हुए बताया है कि 'राधे' का नया गाना 30 अप्रैल को रिलीज होगा। इसमें जैकलीन फर्नांडिस भी नज़र आएंगी।

Dil De Diya Out Tomorrow radhe next song - India TV Hindi
सलमान खान की 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' कल होगा रिलीज, इस Video में देखें झलक Image Source : INSTAGRAM: SALMAN KHAN

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'राधे' का दूसरा गाना 'दिल दे दिया' कल यानि 30 अप्रैल को रिलीज होगा। सलमान ने सोशल मीडिया पर सॉन्ग की पहली झलक शेयर की है, जिसमें जैकलीन फर्नांडिस भी नज़र आ रही हैं। 

इस गाने के बारे में जानकारी देते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा- 'हमारा अगला गाना कल आउट होगा। उम्मीद है कि आप इसे भी प्यार देंगे। #DilDeDiyaOutTomorrow'

बता दें कि 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के डांस नंबर 'सीटी मार' को 26 अप्रैल को लॉन्च किया गया था जो सलमान खान-दिशा पटानी के प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा उतरा। दर्शकों को एक साल से अधिक समय से सलमान खान की फिल्म का इंतजार था, ऐसे में फिल्म के ट्रेलर और पहले गाने ने सभी को अधिक जिज्ञासु कर दिया है। आकर्षक बीट्स, सलमान और दिशा की सेंसेशनल केमिस्ट्री और मस्ती भरे डांस मूव्स के साथ, सीटी मार ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सीटी मार के हुक स्टेप को काफी सराहना मिल रही है और प्रशंसक इस चार्टबस्टर पर झूमने और सीटी बजाने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं।

VIDEO: सलमान खान के डांस नंबर 'सीटी मार' का BTS वीडियो आया सामने

इस गाने को कमाल खान और इयूलिया वंतूर ने अपनी आवाज दी है और शब्बीर अहमद ने गाने के बोल लिखे हैं। ट्रैक के लिए म्यूजिक रॉकस्टार संगीतकार देवी श्री प्रसाद (डीएसपी) द्वारा कंपोज किया गया है। वही, शेख जानी बाशा, जिन्हें 'जानी मास्टर' भी कहा जाता है, उन्होंने यह गीत कोरियोग्राफर किया है। 

सलमान खान के साथ, फिल्म में दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को सलमान खान फिल्म्स ने जी स्टूडियो के साथ मिलकर प्रस्तुत किया है। सलमान खान, सोहेल खान और रील लाइफ प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित, यह फिल्म इस साल ईद के मौके पर 13 मई को रिलीज होगी।

फिल्म को जी5 पर 'पे-पर-व्यू' सर्विस जी प्लेक्स पर देखा जा सकता है। जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है।

(IANS इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन