मुंबई: म्यूज़िक कम्पोज़र यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने अगले सिंगल का नाम और गाने की रिलीज़ की तारीख का खुलासा कर दिया है। इस घोषणा ने निश्चित रूप से हम सभी को उत्साहित कर दिया है क्योंकि इस सिंगल के जरिये आइकोनिक रैपर एक क्लासिक ट्रैक को नए अंदाज में पेश कर रहे है। यो यो का अगला सिंगल पुराने क्लासिक पंजाबी गीत 'गुर नालो इश्क़ मिठा' का एक नया वर्शन है, जिसे संगीतकार 'यो यो रीमेक' के नाम से संबोधित कर रहे है। यह मज़ेदार गाना 24 जुलाई 2019 के दिन दर्शकों के बीच जगह बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
Related Stories
हनी सिंह ने खबर की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया और लिखा,"YoYo ke naye gaaney ka bada khoolasa .
संगीतकार पिछले कुछ दिनों से अपने अगले सिंगल से कैमरे के पीछे की झलक के साथ दर्शकों का उत्साह बढ़ा रहे है, जिसका इंतज़ार अब कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा।
अपने प्रत्येक गाने के रिलीज होने से पहले प्रशंसकों के बीच उत्साह पैदा करने के कारण, हनी सिंह न केवल युवाओं के बीच, बल्कि सभी देशवासियों के बीच सबसे प्रतिष्ठित गायक हैं, जो अपने चार्टबस्टर्स के साथ हमारा मनोरंजन करने में हर बार सफल साबित हुए हैं।
साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।
वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।
Also Read:
नवजात बेटे और गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार नजर आएं अर्जुन रामपाल, देखिए तस्वीरें
सनी लियोनी ऐसे संभाल रही हैं अपने 3 बच्चों को, पहली बार मदरहुड पर खुलकर की बात