1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Birthday: महज 4 साल की उम्र से सिंगिंग करने लगे थे सोनू निगम, पिता के साथ शादियों में भी गाया था गाना

Birthday: महज 4 साल की उम्र से सिंगिंग करने लगे थे सोनू निगम, पिता के साथ शादियों में भी गाया था गाना

 Published : Jul 30, 2021 10:32 am IST,  Updated : Jul 30, 2021 10:33 am IST

सोनू निगम आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक गाने गाए हैं। आज वो अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

happy birthday sonu nigam best songs list know about singer interesting facts - India TV Hindi
Birthday:  महज 4 साल की उम्र से सिंगिंग करने लगे थे सोनू निगम, पिता के साथ शादियों में भी गाया था गाना    Image Source : TWITTER: @DHARMAMOVIES

अपनी सुरीली आवाज से करोड़ों लोगों के दिलों में बसने वाले मशहूर सिंगर सोनू निगम आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। वो भले ही आज सफलता के इस मुकाम पर हैं, लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने काफी संघर्ष किया। बचपन से ही उनका रुझान संगीत की तरफ था। इस हुनर को उनके पिता ने आगे बढ़ाया। शायद कम लोग ही जानते होंगे कि सोनू ने महज 4 साल की उम्र में सिंगिंग शुरू कर दी थी। वो अपने पिता के साथ शादियों में भी गाना गाया करते थे। आइये जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी खास बातें...

सोनू निगम ने उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से संगीत में प्रशिक्षण लिया है। 

सोनू निगम अपने पिता अगम निगम के साथ शादी, पार्टी में गाते थे और स्टेज शोज करते थे। सोनू की तरह ही उनके पिता भी सुरीली आवाज के धनी रहे। 

जब सोनू 18 साल के हुए तो उनके पिता उन्हें लेकर मुंबई आ गए, जहां उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर को आगे बढ़ाया। 

हालांकि, रिएलिटी शो 'सारेगामा' को होस्ट करने के दौरान सोनू को लोकप्रियता हासिल हुई। 

इसके बाद सोनू ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने बॉलीवुड की तमाम सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने गाए हैं। 

इन गानों की लिस्ट में मैं अगर कहूं, अभी मुझमे कहीं, मेरे हाथ में, संदेशे आते हैं, तेरे बिन, इश्क बिना, तुम्हीं देखो ना, सुन जरा, सूरज हुआ मध्धम, सोनियो और दीवाना तेरा जैसे तमाम गाने शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन