Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Kargil Vijay Diwas 2019: देशभक्ति की भावना से लबरेज 7 मशहूर बॉलीवुड गाने

Kargil Vijay Diwas 2019: देशभक्ति की भावना से लबरेज 7 मशहूर बॉलीवुड गाने

Written by: Shivaji Rai Published : Jul 26, 2019 06:13 am IST, Updated : Jul 26, 2019 06:13 am IST

बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जो देश के प्रति अपने अथाह प्रेम को दर्शाते है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के देशभक्ति से लबरेज कुछ खूबसूरत गाने।

Kargil vijay diwas - India TV Hindi
Kargil vijay diwas

Kargil Vijay Diwas 2019: भारत और पाकिस्तान के बीच मई से जुलाई 1999 के बीच में कश्मीर में कारगिल युद्ध लड़ा गया था। इस युद्ध में भारत को जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद हर साल 26 जुलाई को विजय दिवस(Vijay Diwas ) मनाया जाता रहा है। देशप्रेम की भावना को फिल्मों में गीतों के जरिए जिस तरह से दिखाया गया है वो अद्भुत है।

बॉलीवुड के कई ऐसे गाने हैं जो देश के प्रति अपने अथाह प्रेम को दर्शाते हैं। जिन्हें सुनकर आप इस बात को अच्छी तरह से समझ सकते है कि हमारे जवानों से देश की सलामती के लिए कितना खून बहाया है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के देशभक्ति से लबरेज कुछ खूबसूरत गाने।

साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के कई गाने हैं। लेकिन 'मैं लड़ जावा' गाना आपके अंदर देशभक्ति के प्रति एक अलग ही उत्साह भर देगा।

आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' का गाना ऐ वतन भी देशभक्ति से भरा हुआ है। म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है। वहीं सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज दी है।

अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' का गाना तेरी मिट्टी पूरी तरह से देशभक्ति से भरा है। इस गाने को प्लेबैक सिंगर B Praak से गाया है।

साल 1970 में मनोज कुमार की आई फिल्म पूरब और पश्चिम का गाना 'है प्रीत जहां की रीत सदा' आज भी आपको भाव-विभोर कर देता है। इस फिल्म तो कल्याण जी और आननंद जी की जोड़ी से अपनी धुन से रची थी।

साल 1961 में आई फिल्म 'काबुलीवाला' का गाना 'ए मेरे प्यारे वतन' है। जिसे मन्ना डे ने गाया था।  

साल 1986 में आईं दिलीप कुमार की फिल्म 'कर्मा' का गाना दिल दिया है जान भी देंगे आज भी सुनते ही देशभक्ति से भर देता है। इसे मोहम्मह अजीज और कविता कृष्णमूर्ति ने गाया था। गाने के कंपोजर लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल थे।

साल 2002 में आई सनी देओल की फिल्म 'मां तुझे सलाम' सुनते ही आपके अंदर एक उत्साह भर जाता है। गाने का म्यूजिक और खुद ही शंकर महादेवन ने गाया था।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement