1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. अंग्रेजी मीडियम का पहला गाना 'एक जिंदगी' हुआ रिलीज, बेटी की ख्वाहिश पूरी करते दिखे इरफान खान

अंग्रेजी मीडियम का पहला गाना 'एक जिंदगी' हुआ रिलीज, बेटी की ख्वाहिश पूरी करते दिखे इरफान खान

 Published : Feb 20, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Feb 20, 2020 01:22 pm IST

इरफान खान की आने वाली फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का पहला गाना 'एक जिंदगी' रिलीज हो गया है।

angrezi medium first song- India TV Hindi
अंग्रेजी मीडियम का पहला गाना हुआ रिलीज।

इरफान खान लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह फिल्म अंग्रेजी मीडियम से वापसी कर रहे हैं। फिल्म में इरफान के साथ राधिका मदान, करीना कपूर, डिंपल कपाड़िया , रणवीर शौरी, कीकू शारदा और दीपक डोबरियाल अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह ऑडियन्स को काफी पसंद आया है। ट्रेलर के बाद अब फिल्म का पहला गाना एक जिंदगी रिलीज हो गया है।

 एक जिंदगी गाने को तनिष्क बागची और सचिन जिगर ने गाया है। गाने के बोल जिगर सरैया ने लिखे हैं। फिल्म में म्यूजिक सचिन-जिगर ने ही दिया है। एक जिंदगी गाने में पिता अपनी बेटी की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए क्या करता है वो दिखाया गया है। वह अपनी बेटी के लंदन पढ़ाई करने जाने के सपने को पूरा करते हैं। साथ ही इरफान और राधिका के कुछ खास पल नजर आ रहे हैं।

फिल्म की बात करें तो इसका ट्रेलर लोगों को बहुत पसंद आया है। फिल्म के ट्रेलर रिलीज के साथ इरफान खान ने अपने फैन्स के लिए एक स्पेशल मैसेज भी शेयर किया था।

अंग्रेजी मीडियम की बात करें तो यह 2017 में आई फिल्म हिंदी मीडियम का सीक्वल है। अंग्रेजी मीडियम को होमी अदाजानिया को डायरेक्ट किया है और यह 13 मार्च को रिलीज हो रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन