1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Dil Mangdi Song: धमाकेदार गाने 'दिल मंगदी' से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं सिंगर जसबीर जस्सी, देखिए टीजर

Dil Mangdi Song: धमाकेदार गाने 'दिल मंगदी' से अपना जलवा बिखेरने को तैयार हैं सिंगर जसबीर जस्सी, देखिए टीजर

 Published : May 20, 2021 09:51 am IST,  Updated : May 20, 2021 11:39 am IST

'दिल मंगदी' गाने को प्रमोद शर्मा राणा ने डायरेक्ट किया है। इसमें पूर्व मिस इंडिया प्रतियोगी इशिका तनेजा ने अपना जलवा बिखेरा है।

Jasbir Jassi new song Dil Mangdi by T-Series ishika taneja watch - India TV Hindi
जसबीर जस्सी का नया पार्टी सॉन्ग 'दिल मंगदी' Image Source : INSTAGRAM: JASSIJASBIR

'दिल ले गई कुड़ी' जैसा ऑल टाइम फेवरेट डांस ट्रैक देने के बाद अब सिंगर-एक्टर जसबीर जस्सी एक नया धमाकेदार गाना लेकर आए हैं। इसका टाइटल 'दिल मंगदी' है। इस गाने के लिरिक्स जसबीर जस्सी ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक सिंबा सिंह और जैरी सिंह ने दिया है। इस गाने के जरिए जसबीर एक बार फिर अपना जादू बिखेरने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। 

'दिल मंगदी' गाने को प्रमोद शर्मा राणा ने डायरेक्ट किया है। इसमें पूर्व मिस इंडिया प्रतियोगी इशिका तनेजा ने अपना जलवा बिखेरा है, जबकि जसबीर के साथ अंतरराष्ट्रीय डांसर और एक्ट्रेस अनीशा मधोक ने भी अपनी आवाज दी है, जिन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'बुली हाई'  से सुर्खियां बटोरी थी। 

यहां देखिए गाने का टीजर: 

गाने के बारे में बात करते हुए जसबीर जस्सी ने कहा, 'एक लंबा समय रहा, मैंने अपने फैंस को गाना दिया और उन्होंने मेरे म्यूजिक पर जमकर प्यार बरसाया। फाइनली, एक डांस सॉन्ग आ गया है। दिल मंगदी एक फन पंजाबी ट्रैक है, जिसमें शानदार बीट्स और खूबसूरत विजुअल्स भी हैं। मुझे आशा है कि श्रोता इसका आनंद लेंगे।'

जसबीर ने ये भी कहा कि 'हम अभी मुश्किल दौर में हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए संगीत एक बेहतरीन उपाय है। ये मन को शांत करता है और सकारात्मक विचारों को उत्तेजित करता है। '

'दिल मंगदी' गाना 20 मई को टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर 11 बजे रिलीज होगा। इससे पहले आप देखिए जसबीर का 'दिल ले गई कुड़ी' गाना: 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन