1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. कोरोना वायरस की वजह से गोवा में कैंसिल हुआ म्यूजिक फेस्टिवल

कोरोना वायरस की वजह से गोवा में कैंसिल हुआ म्यूजिक फेस्टिवल

 Written By: IANS
 Published : Mar 13, 2020 11:25 am IST,  Updated : Mar 13, 2020 11:34 am IST

डब्ल्यूएचओ के कोरोना वायरस को महामारी घोषित करने के बाद गोवा में होने म्यूजिक फेस्टिवल को रद्द कर दिया गया है।

music festival- India TV Hindi
म्यूजिक फेस्टिवल

गोवा में वार्षिक तौर पर आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय संगीत महोत्सव केतेवन सेक्रेड म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजकों ने गुरुवार को कार्यक्रम के रद्द होने का ऐलान किया और यह फैसला दुनिया भर में कोरोना वायरस के घातक प्रकोप को देखते हुए किया गया है। इस संबंध में एक बयान जारी करके समारोह के आयोजकों ने कहा कि महोत्सव की तारीख को पुनर्निर्धारित किया जाएगा।

आयोजक ने कहा, "विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा महामारी कोविड-19 को विश्वव्यापी महामारी घोषित करने के बाद, हमें यह जताते हुए खेद हो रहा है कि कार्यक्रम को फिलहाल के लिए स्थगित करने की आवश्यकता है, लेकिन आने वाले समय में स्थिति को देखने के बाद इसे पुनर्निर्धारित किया जाएगा।"

यह महोत्सव जॉर्जिया की पूर्व रानी सेंट केतेवन को समर्पित है, यह पूर्व और पश्चिम के विभिन्न दौर की अनोखी संगीत परंपरा के लिए मशहूर है।

साल के इस तीन दिवसीय समारोह में अर्जेटीना, स्पेन, यूके, फ्रांस, जॉर्जिया, ऑस्ट्रेलिया, जापान, रशिया, वियतनाम, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड और भारत के करीब सत्तर कलाकार अपनी प्रस्तुति देने वाले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन