ऋतिक रोशन(Hrithik Roshan) की आने वाली फिल्म सुपर 30(Super 30) का दूसरा गाना रिलीज हो गया है। गाने का नाम 'पैसा' है। इस गाने में दिखाया गया है कि कैसे कोई इंसान पैसे की मदद से कुछ भी कर सकता है। या किसी को भी खरीद सकता है।
Related Stories
'पैसा' गाने में ऋतिक रोशन डांसर के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। गाने को विशाल ददलानी ने गाया है। म्यूजिक अजय अतुल का है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। गाने में ऋतिक रोशन के साथ पंकज त्रिपाठी भी नजर आ रहे हैं।
इससे पहले सुपर 30 का गाना रोमांटिक गाना 'जुगराफिया' रिलीज हो चुका है। इस गाने में ऋतिक रोशन और मृणाल ठाकुर रोमांस करते नजर आए हैं। यह फिल्म 12 जुलाई को रिलीज होने वाली है।
यह फ़िल्म शिक्षक आनंद कुमार पर बनाई गई है। ऋतिक रोशन फिल्म में शिक्षक की भूमिका में नज़र आएंगे जो 30 होनहार बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा के लिए तैयार करते है। फिल्म को अनुराग कश्यप और विकास बहल डायरेक्ट किया है। इस फिल्म से ऋतिक रोशन 2 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। उनके फैन्स को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।
फिल्म का ट्रेलर:
Also Read:
फिल्म 'कबीर सिंह' का गाना 'तेरा बन जाऊंगा' का संगीत जबरदस्त है : तुलसी कुमार
वर्ल्ड म्यूजिक डे के लिए अपारशक्ति खुराना, दर्शन रावल, अकासा हुए एकजुट