1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा पर फिल्माए 'रब ने बना दी जोड़ी' गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

शाहरुख खान-अनुष्का शर्मा पर फिल्माए 'रब ने बना दी जोड़ी' गाने ने बनाया नया रिकॉर्ड

 Published : Aug 07, 2019 04:47 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 04:47 pm IST

शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' की रिलीज को 10 साल से ज्यादा हो चुके हैं।

रब ने बना दी जोड़ी- India TV Hindi
रब ने बना दी जोड़ी

मुंबई: संगीतकार सलीम-सुलेमान की जोड़ी के सलीम मर्चेट इस बात से काफी रोमांचित हैं कि साल 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' के गाने 'तुझमें रब दिखता है' को यूट्यूब पर बीस करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। सलीम का ऐसा कहना है कि शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा स्टारर इस फिल्म के गाने टाइमलेस (कालातीत) हैं। सलीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, "कुछ गाने कालातीत रहेंगे और कभी पुराने नहीं होंगे।" 

सुषमा स्वराज की Love Story किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं, पिता के सामने यूं कह डाला था अपने दिल हाल

उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि फिल्म को रिलीज हुए कई साल बीत चुके हैं और सलीम-सुलेमान का एक भी लाइव-कॉन्सर्ट इस फिल्म के गानों के बिना नहीं रहा है।

ऋतिक रोशन के नाना और जाने-माने डॉयरेक्टर ओम प्रकाश का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस

उन्होंने इस फिल्म की टीम और इसके प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन