मुंबई: बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के पास अपना स्वतंत्र म्यूजिक लेबल है। इसके जरिए वह भारत के विशिष्ट रूप से नए संगीत और ध्वनियों को सामने लाने के लिए प्रयासरत हैं। रणवीर का रिकॉर्ड लेबल इंकइंक नया म्यूजिक हिप-हॉप WANNABE RAPPER रिलीज हो गया है। इसे लेबल की देसी प्रतिभा स्लोचीता द्वारा गाया गया है, जिनका असली नाम चैतन्य शर्मा है।
Related Stories
यह ट्रैक स्लोचीता की पहली डेब्यू फिल्म 'रोक नहीं पायेगा' का हिस्सा है। रणवीर ने कहा, "हमने अपने विभिन्न रूपों में भारत के शानदार संगीत का जश्न मनाने के लिए इंकइंक का गठन किया है।"
रणवीर ने नवजार ईरानी के साथ यह लेबल स्थापित किया है। वह कहते हैं, "मेरा विजन था कि भारत के विशिष्ट रूप से नए संगीत और ध्वनियों को सुनाऊं, जो कि आंतरिक रूप से नए युग के भारतीय हैं। यह वैसा ही एक ट्रैक है, जिसके जरिए हम अपनी सोच के मुताबिक चीजें सामने ला रहे हैं।"
रणवीर स्लोचीता के बहुत बड़े फैन हैं। इसे लेकर उन्होंने कहा, "मुझे चीता को लेकर एक विशेष आत्मीयता है। रैप कलाकारों को आम तौर इससे पहचाना जाता है कि वे कहां से हैं। यह लड़का बेहद प्रतिभाशाली है।"