1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Video: इंदीप बख्शी का पार्टी गाना 'सैयां' रिलीज होते ही हुआ हिट

Video: इंदीप बख्शी का पार्टी गाना 'सैयां' रिलीज होते ही हुआ हिट

 Published : Sep 20, 2020 11:24 am IST,  Updated : Sep 20, 2020 11:24 am IST

सैटरडे सैटरडे और काला चश्मा से मशहूर सिंगर ने शूटिंग के दौरान आई समस्या को साझा करते हुए कहा, इस समय गाने को शूट करना हमारे लिए चुनौती भरा था, क्योंकि हमें इस दौरान अपने क्रू मेंम्बर्स के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना था।

इंदीप बख्शी का पार्टी गाना 'सैयां' रिलीज, indeep bakshi- India TV Hindi
इंदीप बख्शी का पार्टी गाना 'सैयां' रिलीज Image Source : INDEEP BAKSHI

शहनाज गिल के स्वयंवर शो मुझसे शादी करोगे में नजर आए पंजाबी सिंगर इंदीप बख्शी ने अपने नए पार्टी गाने  सैयां को रिलीज कर दिया है। गाने के बारे में बातचीत के दौरान इंदीप ने कहा, अभी जहां लोग कोरोना वायरस महामारी के वक्त काफी कठिन समय से जूझ रहे हैं, वहीं ऐसे वक्त में हमने सईयां गाने के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन करने का काम किया है। पार्टी सॉन्ग को जेम ट्यूंस लेबल ने यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है , जिसे अब तक करीब 20 लाख लोग देख चुके हैं।

गाने के रिएक्शन के बारे में पूछे जाने पर बख्शी ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि मेरे नए गीत को हमेशा कि तरह हर जगह से प्यार मिल रहा है, मेरे जितने भी बॉलीवुड के एक्टर, सिंगर मित्र हैं सभी ने पर्सनली मुझे कॉल करके बधाइयां दी हैं। यहां तक कनिका कपूर और अन्य मित्रों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे साझा भी किया, जिससे मेरे अंदर आत्मविश्वास आया की हां सच में यह सॉन्ग अच्छा बना है।

सैटरडे सैटरडे और काला चश्मा से मशहूर सिंगर ने शूटिंग के दौरान आई समस्या को साझा करते हुए कहा, इस समय गाने को शूट करना हमारे लिए चुनौती भरा था, क्योंकि हमें इस दौरान अपने क्रू मेंम्बर्स के स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना था। शूटिंग के दौरान हमने सभी सरकारी दिशानिर्देशों का अनुपालन किया और एक परिवार के रुप में काम करके इसे संभव बनाया है। मैं सभी का हमेशा के लिए आभारी रहूंगा।

पार्टी गाने को राव इंद्रजीत सिंह ने प्रोड्यूस किया है। इस गाने को अंजलि राघव, जे. नरुला और सिमरन कौर पर फिल्माया गया है। इसमें हिंदी के साथ साथ हरियाणवी भाषा का भी टच है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन