1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Saiyaan Ji Video Song: यो यो हनी सिंह का नया गाना रिलीज, नुसरत भरूचा का हॉट अंदाज आया नजर

Saiyaan Ji Video Song: यो यो हनी सिंह का नया गाना रिलीज, नुसरत भरूचा का हॉट अंदाज आया नजर

 Published : Jan 27, 2021 04:39 pm IST,  Updated : Jan 28, 2021 07:20 pm IST

यो यो हनी सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है, गाने में हनी सिंह और नेहा कक्कड़ की आवाज सुनाई दे रही है।

Watch Latest Video, Saiyaan Ji video song Yo Yo Honey Singh Neha Kakkar Nushrratt Bharuccha यो यो हन- India TV Hindi
Saiyaan Ji Video Song: यो यो हनी सिंह का नया गाना रिलीज, नुसरत भरूचा का हॉट अंदाज आया नजर Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

Saiyaan Ji Video Song: मशहूर रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का नया गाना रिलीज हो गया है। गाने में नेहा कक्कड़ और हनी सिंह की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं गाने में नुसरत भरूचा ग्लैमर का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। गाने के बोल हैं 'सईयां जी' और गाना यूट्यूब पर रिलीज होते ही वायरल हो गया है। यूट्यूब पर कुछ ही घंटे में इसे लाखों लोग देख चुके हैं। सईयां जी गाने के लिरिक्स हनी सिंह, लिली गोलू और होमी दिल्लीवाला ने लिखे हैं, गाने को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है। फैंस को हनी सिंह और नुसरत की जोड़ी खूब पसंद की जा रही है।

वरुण धवन ने शादी के बाद मिल रहे प्यार के लिए फैंस को कहा शुक्रिया, शेयर की नताशा के साथ तस्वीर

गाने के बारे में बात करते हुए यो यो हनी सिंह कहते हैं, "मैं वास्तव में 'सईयां जी' को लेकर उत्साहित हूं। नुसरत इस गाने में शानदार हैं और एक सच्चे कलाकार की तरह उन्होंने बहुत मेहनत की और रातों को रिहर्सल किया।''

 
वहीं गाने के कोरियोग्राफर अतुल जिंदल ने कहा, “मैंने पांच अलग-अलग डांस फॉर्म को इस्तेमाल किया है,यह आसान नहीं था लेकिन यो यो और नुसरत दोनों ने ने बहुत मेहनत से परफॉर्म किया। नुसरत एक असाधारण डांसर हैं, मुझे उम्मीद है कि प्रशंसक इस गाने का आनंद लेंगे और प्यार देंगे। ”

विवाद के बीच ‘तांडव’ की टीम ने दायर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई जारी

हाल ही में हनी सिंह का गाना फर्स्ट किस भी रिलीज हुआ था और उसके बाद हनी सिंह ने क्रिसमस पर भी एक गाना रिलीज किया था। दोनों ही गाने फैंस को खूब पसंद किया। अब हनी सिंह इस गाने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आज हनी सिंह और नेहा कक्कड़ शाम 6 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आने वाले हैं, जहां वो फैंस के सवालों के जवाब देंगे और अपने इस गाने सईयां जी के बारे में बात भी करेंगे। इस बात की जानकारी हनी और नेहा दोनों ने अपने इंस्टा पेज पर दी है।

बता दें, हनी सिंह काफी समय तक ग्लैमर की दुनिया से दूर थे, खबर आई कि सिंगर और रैपर बाइपोलर डिस्ऑर्डर से जूझ रहे थे। हनी सिंह ने बताया कि शाहरुख खान ने उनकी काफी मदद की और दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें डॉक्टर सजेस्ट किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन