1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 2 करोड़ बार देखा जा चुका है सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'तेरे बिना'

2 करोड़ बार देखा जा चुका है सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस का गाना 'तेरे बिना'

 Written By: IANS
 Published : May 16, 2020 03:23 pm IST,  Updated : May 16, 2020 03:25 pm IST

सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज में गुनगुनाया गया यह गाना, उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है।

salman khan tere bina song- India TV Hindi
सलमान खान और जैकलीन फर्नांडिस के गाने तेरे बिना को अब तक 20 मिलियन लोग देख चुके हैं Image Source : INSTAGRAM: @BEINGSALMANKHAN

मुंबई: गाना 'तेरे बिना' अपनी रिलीज के बाद से ही संगीत प्रेमियों के बीच एक हिट बन गया है। सलमान खान का पिछला गीत 'प्यार करोना' देखने के बाद, हम उनके अगले गीत के लिए उत्साहित थे और अब जैकलीन फर्नांडीज के साथ उनका नया लव सांग 'तेरे बिना' अपनी रिलीज के बाद से सभी की प्लेलिस्ट में छाया हुआ है। इस गाने ने लॉन्च होते ही एक रिकॉर्ड बना लिया है जिसे महज 24 घंटों में 12 मिलियन बार देखा जा चुका है। यह एकमात्र गीत और चैनल है जिसका गीत और टीजर दोनों यूट्यूब पर एक ही चैनल से एक साथ टॉप 3 में ट्रेंड कर रहा है। निस्संदेह, इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है और यूट्यूब इंडिया पर, नंबर वन पर ट्रेंड कर रहा है।

यूट्यूब पर इस गाने को अब तक 20 मिलियन बार देखा जा चुका है, जिसके बाद 'तेरे बिना' तुरन्त ही इस सीजन का सबसे नया रोमांटिक ट्रैक बन गया है।

सलमान खान जो अपनी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जाने जाते हैं, वह अपने गानों के साथ भी रिकॉर्ड तोड़ना बखूबी जानते है। और यही सलमान खान की लोकप्रियता है। गीत की सफलता इस तथ्य से स्पष्ट है कि यह आज भी ट्रेंड कर रहा है।

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज पर फिल्माया गया गीत विशेष रूप से सलमान के पनवेल फार्महाउस की मनोरम दृश्यों के बीच फिल्माया गया है।

सलमान खान द्वारा निर्देशित और उनकी आवाज में गुनगुनाया गया यह गाना उनके दोस्त अजय भाटिया ने कंपोज किया है और शब्बीर अहमद द्वारा लिखित है। म्यूजिक वीडियो सलमान खान के हाल ही में रिलीज हुए यूट्यूब चैनल पर लाइव है और इसका पूरा ऑडियो भी रिलीज हो चुका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन