1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'स्लो मोशन' का टीज़र हुआ लॉन्च, मिस मत करिए ये झलक

सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'स्लो मोशन' का टीज़र हुआ लॉन्च, मिस मत करिए ये झलक

 Published : Apr 24, 2019 04:32 pm IST,  Updated : Apr 24, 2019 04:38 pm IST

सलमान खान और दिशा पाटनी पर फिल्माया 'भारत' गाना 'स्लो मोशन' का रिलीज होगा। आज इस गाने का टीजर आया है।

स्लो मोशन- India TV Hindi
स्लो मोशन

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' के गाने 'स्लो मोशन' का टीजर आज रिलीज हो गया है। सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से गाने का टीजर शेयर किया है। कल पूरा गाना रिलीज होगा। गाने में सलमान खान के साथ पीली साड़ी में दिशा पाटनी का दिलकश हॉट अंदाज नजर आ रहा है।

दिशा सलमान खान के गालों को किस करती भी दिख रही हैं। दोनों डांस कर रहे हैं। सलमान खान इस गाने में सर्कस वाले लुक में हैं। सलमान खान ने भारत फिल्म के गाने स्लो मोशन का टीजर शेयर करते हुए लिखा है- लाइफ स्लो मोशन में जाने वाली है।

भारत फिल्म में सलमान खान के कई रूप देखने को मिलेंगे। वो 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े तक के अवतार में दिखाई देंगे। इस फिल्म में सलमान और दिशा के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर और जैकी श्रॉफ, तब्बू जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

सलमान खान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के मौके पर देशभर में रिलीज होगी।

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 का दूसरा गाना 'Mumbai Dilli Di Kudiyaan' हुआ रिलीज, देखें

अगर टीवी पर नहीं देख पाए PM Modi का पर्सनल इंटरव्यू, तो यहां देखिए, हो जाएंगे इमोशनल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन