1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जाने क्यों सलमान खान की फिल्म 'भारत' के ट्रेलर में नहीं नजर आईं तब्बू? अब सामने आई वजह

जाने क्यों सलमान खान की फिल्म 'भारत' के ट्रेलर में नहीं नजर आईं तब्बू? अब सामने आई वजह

 Published : Apr 23, 2019 06:24 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 06:24 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'भारत' में बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं, लेकिन फिल्म के ट्रेलर में तब्बू की झलक नहीं दिखाई दी।

सलमान खान- तब्बू- India TV Hindi
सलमान खान- तब्बू

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'भारत' का ट्रेलर रिलीज हुआ और देखते ही देखते इस फिल्म के ट्रेलर को 23 मिलियन व्यूज मिल गए। इस फिल्म में सलमान खान के कई अलग-अलग रूप के अलावा कटरीना कैफ और सुनील ग्रोवर भी नजर आएं। फिल्म में नोरा फतेही और जैकी श्रॉफ की भी झलक दिखाई दी, लेकिन तब्बू इस फिल्म के ट्रेलर से नदारद रहीं, जबकि हम सभी को पता है कि भारत फिल्म में तब्बू भी अहम भूमिका में नजर आने वाली हैं।

Related Stories

जब से भारत का ट्रेलर रिलीज हुआ लोग ये कयास लगाने लगे और वीडियो पॉज कर करके ये सुनिश्चित करने लगे कि फिल्म के ट्रेलर में कहीं तब्बू हैं या नहीं। जब तब्बू नहीं दिखीं तो हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक हो गया कि तब्बू क्यों भारत के ट्रेलर से नदारद हैं। अब इसकी असल वजह सामने आई है। 

भारत फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक फिल्म में तब्बू एक अहम भूमिका में हैं, भारत फिल्म में तब्बू की एंट्री के बाद एक अहम मोड़ आएगा। उनका लुक और अपीयरेंस फिल्म मेकर्स अभी दर्शकों के सामने नहीं लाना चाहते हैं इसी वजह से भारत फिल्म के ट्रेलर में उन्हें नहीं दिखाया गया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि आखिर भारत फिल्म में तब्बू का क्या रोल है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी फिल्म भारत इस साल ईद के मौके पर 5 जून 2019 को रिलीज होगी। 

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।

Also Read:

'छपाक' की शूटिंग से समय निकालकर दीपिका पादुकोण ने लक्ष्मी अग्रवाल संग किया लंच

पीएम नरेंद्र मोदी ने की शाहरुख खान के करो मतदान गाने की तारीफ

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन