लंबे समय से एक-दूसरे से बात ना करने के बाद अब शाहरुख खान(Shah rukh khan) और सलमान खान(Salman khan) बहुत अच्छे दोस्त बन गए हैं। हालांकि दोनों 'करण-अर्जुन' के बाद से बड़े पर्दे पर साथ में नजर नहीं आए हैं। मगर एक-दूसरे की फिल्म में कैमियो करते जरुर नजर आए हैं। बीते साल रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' में सलमान खान ने एक डांस नंबर किया था। वहीं शाहरुख खान ने सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' में गेस्ट अपीयरेंस किया था। खबरों के मुताबिक दोनों दबंग 3 (Dabangg 3) में बड़े पर्दे पर फिर से साथ में नजर आ सकते हैं।
Related Stories
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, दबंग 3 में कुछ सीन्स फ्लैशबैक के दिखाए गए हैं। जिसमें सलमान खान की रोबिनहुड बनने से पहले जर्नी दिखाई गई है। इस दौरान सलमान खान की एक व्यक्ति मदद कता है। इस रोल के लिए शाहरुख खान को फिल्म में लाने का फैसला किया जा रहा है। कुछ समय पहले जब सलमान खान ने शाहरुख खान से फिल्म दबंग 3 में अपीयरेंस के लिए पूछा था तो उन्होंने हां कहा था।
अगर यह रिपोर्ट सही होती है तो शाहरुख खान सलमान खान की फिल्म दबंग 3 में नजर आएंगे। हाल ही में सलमान खान की आने वाली फिल्म भारत के ट्रेलर रिलीज पर शाहरुख खान ने ट्वीट करके सलमान खान को बधाई दी थी।
आपको बता दें दबंग 3 का पहला शेड्यूल इंदौर में खत्म हो चुका है। अब फिल्म की शूटिंग मुंबई में हो रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आने वाली हैं। फिल्म को अरबाज खान प्रोड्यूस कर रहे हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' का बनने जा रहा है सीक्वल, सतीश कौशिक करेंगे डॉयरेक्ट
'कलंक' के खराब बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन पर बोलीं आलिया भट्ट, कहा- अगली बार नहीं करुंगी निराश