1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Prassthanam Title Track: संजय दत्त की फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

Prassthanam Title Track: संजय दत्त की फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज

 Published : Aug 30, 2019 03:43 pm IST,  Updated : Aug 30, 2019 03:54 pm IST

संजय दत्त की आने वाली फिल्म 'प्रस्थानम' का टाइटल ट्रैक रिलीज हो गया है।फिल्म 20 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है।

Prassthanam title track- India TV Hindi
Prassthanam title track Image Source : YOUTUBE

संजय दत्त की फिल्म 'प्रस्थानम' का ट्रेलर कल रिलीज हुआ है। ट्रेलर के बाद आज फिल्म का टाइटल ट्रैक रिलीज कर दिया गया है। पॉलिटिकल ड्रामा से भरपूर इस फिल्म के टाइटल ट्रैक में राजनीति के दाव-पेंच ही दिखाए गए हैं।

गाने को देव नेगी ने गाया है और फरहाद समजी ने कंपोज किया है। फिल्म में संजय दत्त के साथ मनीषा कोइराला, अली फजल, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, अमायरा दस्तूर अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है जिसमें सभी की एक्टिंग दमदार है। सभी किरदार के डायलॉग्स आपके दिमाग में उसकी छाप छोड़ देते हैं। 

प्रस्थानम से संजय दत्त एक निर्माता के रुप में डेब्यू करने जा रहे है। यह फिल्म साल 2010 में आईं तेलुगू फिल्म प्रस्थानम का हिंदी रीमेक है।

Also Read:

आलिया भट्ट के Prada गाने पर पाकिस्तानी एक्टर ने लगाया ये आरोप

Lakk Boom Boom Video Song: युविका चौधरी का म्यूजिक वीडियो 'लक्क बूम बूम' हुआ रिलीज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन