1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Sapna Hai Sach Hai Song: सदाशिवराव और पार्वती बनकर अर्जुन कपूर-कृति सेनन ने की शादी, बेहद खूबसूरत है गाना

Sapna Hai Sach Hai Song: सदाशिवराव और पार्वती बनकर अर्जुन कपूर-कृति सेनन ने की शादी, बेहद खूबसूरत है गाना

 Published : Dec 02, 2019 01:26 pm IST,  Updated : Dec 02, 2019 01:27 pm IST

यह फिल्म सन 1761 में मराठा योद्धाओं और अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

sapna hai sach hai panipat song - India TV Hindi
'पानीपत' के गाने 'सपना है सच है' में कृति सेनन और अर्जुन कपूर

Sapna Hai Sach Hai Song: अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त जल्द ही 'पानीपत' में नज़र आने वाले हैं, जिसे आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टार कास्ट जोरशोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। इस बीच मूवी का नया गाना 'सपना है सच है' रिलीज हो गया है। इसमें सदाशिवराव भाऊ बने अर्जुन और पार्वती का किरदार निभा रही कृति की मराठी विधि-विधान से शादी होती दिखाई जा रही है। 

'सपना है सच है' गाने को अजय-अतुल ने कंपोज किया है, जबकि अभय जोधपुरकर और श्रेया घोषाल ने आवाज दी है। इसके लिरिक्स जावेद अख्तर ने लिखे हैं। यूट्यूब पर इस गाने को पसंद किया जा रहा है। 

बेटी इनाया के साथ पिता मंसूर अली खान की कब्र पर पहुंचीं सोहा अली खान, लिखा- 'काश आप यहां होते...'

फिल्म में अर्जुन, कृति और संजय दत्त के अलावा पद्मिनी कोल्हापुरे, मोहनीश बहल, कुणाल कपूर, सुहासिनी मुले और रवींद्र महाजनी भी अहम भूमिका निभाते नज़र आएंगे। इसे सुनीता गोवारिकर और रोहित शेलाटकर ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

वहीं, ऐतिहासिक फिल्म 'पानीपत' के रिलीज के पहले अभिनेता अर्जुन कपूर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया जा रहा है कि सदाशिव राव भाऊ के लिए किस तरह उन्होंने खुद में परिवर्तन किए।

यह फिल्म सन 1761 में मराठा योद्धाओं और अब्दाली के बीच लड़ी गई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 6 दिसंबर 2019 को रिलीज हो रही है।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन