1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. शहनाज गिल अब टोनी कक्कड़ के गाने 'कुर्ता पजामा' में आएंगी नजर, 10 जुलाई को आएगा फर्स्ट लुक

शहनाज गिल अब टोनी कक्कड़ के गाने 'कुर्ता पजामा' में आएंगी नजर, 10 जुलाई को आएगा फर्स्ट लुक

 Published : Jul 08, 2020 06:52 pm IST,  Updated : Jul 08, 2020 08:24 pm IST

टोनी ने अपने ट्वीट में लिखा है- मेरे गाने 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक 10 जुलाई को रिलीज होगा। गाने में शहनाज गिल होंगी। हम खुद इंतजार नहीं कर पा रहे हैं आपको कुर्ता पजामा दिखाने के लिए।

Latest News Shahnaz Gill to be seen in Tony Kakkar's song 'Kurta Pajama', first look on July 10 शहना- India TV Hindi
Latest News Shahnaz Gill to be seen in Tony Kakkar's song 'Kurta Pajama', first look on July 10 शहनाज गिल अब टोनी कक्कड़ के गाने 'कुर्ता पजामा' में आएंगी नजर, 10 जुलाई को आएगा फर्स्ट लुक   Image Source : INSTAGRAM- TONEY KAKKAR, SHEHNAAZ GILL

पंजाब की कटरीना नाम से मशहूर बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल जल्द ही एक और म्यूजिक वीडियो में नजर आएंगी। यह म्यूजिक वीडियो कोई और नहीं बल्कि टोनी कक्कड़ बना रहे हैं। टोनी कक्कड़ ने धीमे-धीमे, कोका-कोला, गोवा बीच और कुछ कुछ होता है जैसे मशहूर गाने दिए हैं । नेहा कक्कड़ के भाई  टोनी कक्कड़ के गाने ज्यादातर सुपरहिट होते हैं और इन गानों को यूट्यूब पर मिलियन्स में व्यूज मिलेत हैं।

टोनी कक्कड़ ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है। टोनी ने अपने ट्वीट में लिखा है- मेरे गाने 'कुर्ता पजामा' का पहला लुक 10 जुलाई को रिलीज होगा। गाने में शहनाज गिल होंगी। हम खुद इंतजार नहीं कर पा रहे हैं आपको कुर्ता पजामा दिखाने के लिए। देखिए ट्वीट-

शहनाज गिल बिग बॉस 13 की सबसे पॉपुलर कंटेस्टेंट बन चुकी हैं। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला संग उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन