1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'गली बॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी बने सिंगर, रिलीज किया पहला गाना 'धूप'

'गली बॉय' सिद्धांत चतुर्वेदी बने सिंगर, रिलीज किया पहला गाना 'धूप'

 Published : Jun 04, 2020 03:54 pm IST,  Updated : Jun 04, 2020 03:54 pm IST

गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी एक्टर के बाद अब सिंगर बन गए हैं। उन्होंने अपना सिंगल ट्रैक 'धूप' रिलीज किया है।

siddhant chaturvedi- India TV Hindi
सिद्धांत चतुर्वेदी Image Source : INSTAGRAM/SIDDHANTCHATURVEDI

गली बॉय सिद्धांत चतुर्वेदी जोया अख्तर की फिल्म से फेमस हुए थे। गली बॉय से सिद्धांत को एक नई पहचान मिली है। एक्टिंग के साथ सिद्धांत को सिंगिग का भी शौक है। उन्होंने अपना गाना धूप रिलीज कर दिया है। उन्होंने गाना गाने के साथ इसके लिरिक्स भी लिखे हैं। यह गाना इस मुश्किल भरे समय में सूरज की किरण ढूंढने पर बनाया गया है।

सिद्धांत ने सोशल मीडिया पर गाना शेयर करते हुए लिखा- धूप रिलीज हो गया है। इसे सुनने के लिए हेडफोन्स के साथ सनग्लासेस पहन लें।

सिद्धांत के इस गाने को सेलिब्रिटीज  बहुत पसंद कर रहे हैं। इनसाइड एज में उनके साथ काम कर चुके तरुण विजमानी ने लिखा- बहुत प्यारा। शानदार। बंटी और बबली के सीक्वल में सिद्धांत के साथ नजर आने वाली शारवरी वाग ने लिखा- आग ही आग।

यह 3 मिनट का गाना फैन्स को भी बहुत आ रहा है। एक यूजर ने लिखा- आशा और सकारात्मकता की एक किरण, जिसकी इस समय में जरुरत है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- सिद्धांत आपकी आवाज और शब्द दोनों शानदार हैं। आप जो भी करते हो उसे बाकियों के लिए एक लेवल बढ़ा देते हो।

सिद्धांत को कविताओं का भी बहुत शौक है। वह सोशल मीडिया पर अपनी कविताएं शेयर करते रहते हैं। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले सिद्धांत लाइफ सही है, इनसाइड एज जैसी वेब सीरीज में नजर आ चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन