1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. सिद्धार्थ-कियारा की फिल्म 'शेरशाह' से नया रोमांटिक गाना 'रांझा' हुआ रिलीज़

सिद्धार्थ-कियारा की फिल्म 'शेरशाह' से नया रोमांटिक गाना 'रांझा' हुआ रिलीज़

 Published : Aug 05, 2021 10:23 pm IST,  Updated : Aug 05, 2021 10:23 pm IST

इस गाने में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी,  कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा के रूप में एक दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। 

सिद्धार्थ-कियारा- India TV Hindi
सिद्धार्थ-कियारा Image Source : YOUTUBE SCREENGRAB

भावपूर्ण ट्रैक 'रातन लम्बियां' की अपार सफलता के बाद, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो का शेरशाह एक और रोमांटिक गीत 'रांझा' के साथ सभी के दिलों पर राज करने के लिए तैयार है। इस गाने में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी को क्रमशः कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की भूमिका में दिखाया गया है, जिसमें दर्शाया गया है कि उस विशेष व्यक्ति को छोड़ना कितना मुश्किल होता है जिसे आप प्यार करते हैं। गाने को देखकर लगता है कि फिल्म में कैप्टन विक्रम बत्रा और डिंपल चीमा की प्यारी सी लव स्टोरी आपका दिल जरूर पिघला देगी। बी प्राक के साथ जसलीन रॉयल द्वारा रचित और गाया गया और अन्विता दत्त द्वारा लिखित, 'रांझा' सभी प्यारे जोड़ों को समर्पित एक भावपूर्ण ट्रैक है। 

टाइगर श्रॉफ के एक पोस्ट से सभी फैंस हुए एक्साइटेड, कल सुबह 10 बजे 'कुछ खास' होगा रिलीज़

विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित, शेरशाह कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) के जीवन से प्रेरित है और इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी की मुख्य भूमिका के साथ शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शताफ फिगर और पवन चोपड़ा ने अहम किरदार निभाया है। 

अमेज़न ओरिजिनल मूवी 'शेरशाह' धर्मा प्रोडक्शंस और काश एंटरटेनमेंट द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है। फिल्म का प्रीमियर 240 देशों और क्षेत्रों में 12 अगस्त 2021 को विशेष रूप से अमेज़न प्राइम वीडियो पर होगा।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन