1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. नेहा कक्कड़ ने बचपन की फोटो शेयर करके बताई स्ट्रगल की कहानी, रोहनप्रीत ने कहा: प्राउड ऑफ यू

नेहा कक्कड़ ने बचपन की फोटो शेयर करके बताई स्ट्रगल की कहानी, रोहनप्रीत ने कहा: प्राउड ऑफ यू

 Published : May 05, 2021 11:18 am IST,  Updated : May 05, 2021 11:20 am IST

नेहा कक्कड़ ने अपने बचपन की फोटो शेयर करके अपने संघर्ष की वो दास्तान कही है जो किसी इंसान की सफलता की कहानी बनाती है।

नेहा कक्कड़- India TV Hindi
नेहा कक्कड़ Image Source : INSTAGRAM/NEHAKAKKAR
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपनी मेहनत और लगन से संगीत औऱ बॉलीवुड की दुनिया में अपनी अहम जगह बनाई है। नेहा मिसाल हैं इस बात की कि संघर्ष की हमेशा जीत होती है।
 
हाल ही में नेहा ने अपने बचपन की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें वो छोटी सी उम्र में माता के जागरण के स्टेज पर माइक थामे गाती नजर आ  रही है। वहीं पास में उनके भाई टोनी कक्कड़ बैठे है और पिता भी मौजूद हैं। 
 
 नेहा ने इस तस्वीर को शेयर करने के साथ साथ इसका शानदार कैप्शन भी दिया है। आप देख सकते हैं कि कितनी छोटी थी मैं जब मैंने गाना शुरू कर दिया था। मैं ही नहीं, टोनी कक्कड़ भैयू भी यहां मां के सामने हैं।
कहते है न की संघर्ष असली होता है, हमारे लिए वह सच में स्ट्रगल वाले दिन थे जो असली हैं। हम कक्कड़ एक प्राउड परिवार है।"
 
 
दूसरी तस्वीर में मेरी लेटेस्ट फोटो है, जिसमें मैं खूबसूरत शख्स के साथ हूं. यह वह हैं जिन्होंने हमें जिंदगी की सबसे खूबसूरत फोटो दी है। थैंक्यू सर आपने ये यादगार लम्हा तस्वीर में कैद कर लिया। आपने ये फोटो हमे देकर और ज्यादा मेहनत करने की ताकत दी है। जय माता दी।
 
नेहा की इस फोटो पर जमकर कमेंट्स आ रहे हैं। इस फोटो की काफी तारीफ की जा रही है और नेहा के संघर्ष को सलाम किया जा रहा है। यहां तक कि नेहा के पति औऱ सिंगर रोहनप्रीत सिंह ने भी  शानदार कमेंट किया है।
रोहन प्रीत सिंह ने लिखा है -  "कक्कड़ परिवार का संघर्ष ही असल में असली संघर्ष है। इसीलिए आप सब इतने असली, प्यारे और जमीन से जुड़े हुए हो। प्राउड ऑफ यू।" 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन