इंडियन आइडल 11 का खिताब अपने नाम करने वाले भटिंड के सनी हिंदुस्तानी बेहद छोटी सी जगह से आकर विनर बने हैं। सनी को इंडियन आइडल 11 की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का इनाम मिला है। वहीं रनर अप रोहित राउत और ओंकना मुखर्जी को 5-5 लाख रुपये मिले। आपको बता दें सनी हिंदु्स्तानी को जीतने के बाद टी-सीरीज की अगली फिल्म में गाने का मौका भी मिलेगा। लेकिन सनी सिंह ने विनर बनने से पहले भी बॉलीवुड में गाना गाने का अवसर प्राप्त कर लिया था। सनी को इमरान हाशमी की फिल्म द बॉडी में गाने का मौका मिला।
Related Stories
द बॉडी का गाना रोम-रोम सनी हिंदुस्तानी ने गाया है, देखिए गाना-
वहीं कंगना रनौत की फिल्म पंगा में सनी हिंदुस्तानी ने शंकर महादेवन के साथ भी गाना गाया है। देखिए गाना-
इंडियन आइडल 11: सनी हिंदुस्तानी बने इस सीजन के विजेता, फर्स्ट रनरअप रहे रोहित राउत
सनी हिंदुस्तानी का इंडियन आइडल का सफर पांच महीने पहले शुरू हुआ और विनर बनकर खत्म हुआ। अब वो किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं।
रविवार रात को इंडियन आइडल 11 के ग्रैंड फिनाले में जब विनर के रूप में सनी का नाम अनाउंस किया गया तो वहां मौजूद उनके घरवाले रो पड़े। ये देख सनी की आंखें भी नम हो गईं। उन्होंने कहा कि वो इस शो और दर्शकों के आभारी हैं, जिन्होंने उनकी जिंदगी बदल दी।