1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. Baby Gold Song Out: 'सांड की आंख' का नया गाना हुआ रिलीज, तापसी-भूमि मस्ती करती आईं नजर

Baby Gold Song Out: 'सांड की आंख' का नया गाना हुआ रिलीज, तापसी-भूमि मस्ती करती आईं नजर

 Published : Oct 18, 2019 04:27 pm IST,  Updated : Oct 18, 2019 04:27 pm IST

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की आने वाली फिल्म 'सांड की आंख' का एक और गाना 'बेबी गोल्ड' रिलीज हो गया है।

Saand ki aankh baby gold song out- India TV Hindi
Saand ki aankh baby gold song out Image Source : YOUTUBE

तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म सांड की आंख इस दिवाली पर रिलीज हो रही है। फिल्म का ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो चुके हैं। अब फिल्म का एक और गाना बेबी गोल्ड रिलीज हो गया है।

गाने में तापसी और भूमि को शूटिंग के लिए जाते हुए और पार्टी करते हुए दिखाया गया है। इस गाने को सोना महापात्रा और ज्योतका टांगरी ने गाया है। वहीं इस गाने के बोल राज शेखर ने लिखे हैं। 

Housefull 4: अक्षय कुमार और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर फिल्माया गया 'द भूत सॉन्ग' हुआ रिलीज!

भूमि पेडनेकर ने इस गाने को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- कोई कुछ भी कहे, कोई कुछ करे अरे मैं तो हूं टोटली सोल्ड सोल्ड, सोल्ड...

जब यो यो हनी सिंह को हॉन्ग कॉन्ग में फैंस ने घेरा!

आपको बता दें सांड की आंख शॉर्पशूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की जिंदगी पर आधारित कहानी है। इस फिल्म को तुषार हीरानंदानी ने डायरेक्ट और अनुराग कश्यप ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन