1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप

यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप

 Published : Sep 03, 2021 01:04 pm IST,  Updated : Sep 03, 2021 05:12 pm IST

बॉलीवुड सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था।

यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप- India TV Hindi
यो यो हनी सिंह आज तीस हजारी कोर्ट में हुए पेश, पत्नी ने लगाए हैं घरेलू हिंसा के आरोप Image Source : INSTAGRAM/HONEYSINGH

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार  ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाए हैं। इस मामले में वह आज तीस हजारी कोर्ट में पेश हुए। जबकि पिछली सुनवाई में कोर्ट ने समन जारी कर हनी सिंह को पेश होने को कहा था।

दरअसल पिछली सुनवाई में कोर्ट के आदेश के बावजूद हनी सिंह पेश नहीं हुए थे। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जाहिर करते हुए मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट तानिया सिंह ने कहा था, 'कानून से ऊपर कोई नहीं है। यह देखकर आश्चर्य चकित हूं कि इस मामले को कितने हल्के में लिया जा रहा है।' हनी सिंह ने चिकित्सीय आधार पर मामले में पेशी से छूट प्राप्त करने के लिए आवेदन दाखिल किया था, वहीं उनकी पत्नी शालिनी तलवार अदालत में पेश हुईं। 

मां बनने के बाद नुसरत जहां ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, अपनी नई फोटो शेयर कर कही दी ये बात

शालिनी तलवार ने पति हनी सिंह के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया है और हर्जाने के तौर पर 20 करोड़ रुपये की मांग की है। हनी सिंह के वकील ईशान मुखर्जी ने तलवार की याचिका पर जवाब दाखिल करते हुए अदालत को बताया कि वह पहले ही आभूषण सहित सभी कीमती सामान अपने साथ ले जा चुकी हैं और वह अपने ससुराल वालों के साथ नोएडा के मकान में 15 दिन में रहने आ सकती हैं। 

गौरतलब है कि हिर्देश सिंह उर्फ यो यो हनी सिंह और तलवार 23 जनवरी, 2011 को वैवाहिक बंधन में बंधे थे। तलवार ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि सिंह ने पिछले 10 वर्षों में उन्हें शारीरिक प्रताड़ना दी। साथ ही कहा कि सिंह ने उनके साथ धोखा किया। 

इनपुट भाषा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन