1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. बी प्राक के गाने में नजर आएंगे इमरान हाशमी, सिंगर बोले - मैं हमेशा उनके लिए गाना चाहता था

बी प्राक के गाने में नजर आएंगे इमरान हाशमी, सिंगर बोले - मैं हमेशा उनके लिए गाना चाहता था

 Published : Dec 16, 2021 10:55 pm IST,  Updated : Dec 16, 2021 11:05 pm IST

ब्री प्राग के गाए 'मन भरया' गाने से इमरान हाशमी बेहद प्रभावित थे, जिसे सुनने के बाद उन्होंने पहले से ही सिंगर से साथ काम करने का मन बना लिया था।

Emraan Hashmi- India TV Hindi
बी प्राक के गाने में नजर आए इमरान हाशमी, सिंगर बोले - मैं हमेशा उनके लिए गाना चाहता था Image Source : INSTAGRAM/EMRAAN HASHMI

Highlights

  • इमरान हाशमी, सिंगर बी प्राक के सिंगिंग के बहुत बड़े फैन हैं।
  • ब्री प्राक हमेशा इमरान हाशमी के लिए गाने की इच्छा रखते थे।

इमरान हाशमी और बी प्राक एक साथ आने वाले म्यूजिक वीडियो के लिए हाथ मिलाया है। इस ट्रैक को म्यूजिक डायरेक्टर जानी और बी प्राक ने कंपोज किया है, दोनों ने इसके बोल भी लिखे हैं। इसका टाइटल अभी तय नहीं किया गया है। 

गाने के बारे में बात करते हुए इमरान ने कहा, "करीब तीन साल पहले जब मैं अपनी कार में सफर कर रहा था, तब मैंने बी प्राक का गाना 'मन भरया' सुना था और मैं इससे पूरी तरह प्रभावित हुआ था। मुझे बस इस गाने से प्यार हो गया।"

अभिनेता ने कहा, "अब, जब मुझे डीआरजे रिकॉर्डस से कॉल आया और जब उन्होंने मुझे बी प्राक और जानी द्वारा निर्देशित इस गाने के बारे में बताया, तो मैंने गाना सुना और तुरंत 'हां' कह दिया।"

इमरान के साथ अपने पहले सहयोग के बारे में बताते हुए, बी प्राक ने कहा, "मैं हमेशा से इमरान के साथ एक गाना करना चाहता था, क्योंकि वह एक हिट मशीन और रोमांटिक संगीत के बादशाह हैं।"

वहीं, संगीतकार जानी ने कहा कि उन्होंने इमरान को ध्यान में रखते हुए गीत बनाया, "जब मैं गीत लिख रहा था, तो मैं बी प्राक के साथ इमरान के बारे में चर्चा कर रहा था और एक बार जब हम गीत की रचना कर चुके थे, तो हमें यकीन था कि इस गाने में इमरान शामिल होंगे।"

राज जायसवाल द्वारा अपने संगीत लेबल डीआरजे रिकॉर्डस के तहत निर्मित, संगीत वीडियो 2022 में जारी किया जाएगा।

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन