1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. होली पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल यादव का नया गाना, यहां देखें

होली पर धूम मचा रहा है खेसारी लाल यादव का नया गाना, यहां देखें

 Published : Feb 20, 2022 08:26 am IST,  Updated : Feb 20, 2022 08:26 am IST

होली के आते ही भोजपुरी गानों की धूम देखने को मिल जाती है। इस दिनों खेसारी लाल यादव का भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है।

खेसारी लाल यादव - India TV Hindi
खेसारी लाल यादव का नया गाना Image Source : ANNAPURNA FILMS

होली से ठीक एक महीने पहले भोजपुरी गानों की धूम चारो तरफ देखने को मिलने लगती है. सच कहें तो संगीत प्रेमियों के लिए भोजपुरी गानों के बिना रंगों का त्योहार बिल्कुल अधूरा सा लगता है. आप कितना भी कर लें, जब तक स्पीकर पर भोजपुरी गाने नहीं बजते, होली का खुमार लोगों पर नहीं चढ़ते. होली में खुशियों का रंग घोलने के लिए खेसारी लाल यादव का नया गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

होली के त्योहार और भी मजेदार बनाने के लिए खेसारी लाल यादव हर साल की तरह इस साल भी एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में खेसारी लाल का होली पर रिलीज किया गया गाना काफी धूम मचा रहा रहा है। खेसारी लाल यादव का नया होली का गाना 'भतीजवा के होली', इंटरनेट पर फैंस के बीच काफी मशहूर हो रहा है। खेसारी लाल यादव के इस गाने में शोना पांडे नजर आ रही है। गाने के वीडियो पर गौर करें तो दोनों की जोड़ी फैंस के दिलों में धमाल मचा रही है.

अन्नपूर्णा फिल्म्स के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए गए इस गानो को खबर लिखे जाने तक 3.5 लाख व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो में खेसारी लाल यादव ने कॉमेडी का तड़का लगाया है। 

यहां देखें वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन