1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. फिल्म जर्सी का गाना 'मैय्या मैनू' आउट, दिखी शाहिद-मृणाल की शानदार केमिस्ट्री

फिल्म जर्सी का गाना 'मैय्या मैनू' आउट, दिखी शाहिद-मृणाल की शानदार केमिस्ट्री

 Published : Dec 08, 2021 12:32 pm IST,  Updated : Dec 08, 2021 12:32 pm IST

शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का गाना मैय्या मैनू रिलीज हो गया है। यह गाना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Jersey new song Maiyya Mainu - India TV Hindi
Jersey new song Maiyya Mainu  Image Source : INSTAGRAM/SHAHDIKAPOOR

Highlights

  • जर्सी का नया गाना मैय्या मैनू रिलीज
  • शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की दिखे रोमांटिक अंदाज में

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर जब से फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। जर्सी एंथम मेहरम की शानदार सफलता के बाद फिल्म के निर्माताओं ने अब अपना अगला गाना मैय्या मैनु रिलीज कर दिया है। 

शाहिद कपूर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके गाने के रिलीज होने की बात कही।  फैंस को नया गाना काफी पसंद आ रहा है।  शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर के बीच दिल को छू लेने वाली केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं।

बता दें कि जर्सी सिनेमाघरों में 31 दिसंबर को रिलीज होगी। इसके साथ ही शाहिद ने फिल्म के गाने के अलावा पोस्टर भी शेयर किया है जिसमें शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर एक दूसरे के बेहद करीब नजर आ रहे हैं।

फिल्म में शाहिद कपूर एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। इसके साथ ही शाहिद के पिता पंकज कपूर कोच का किरदार निभा रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन