1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'बच्चन पांडे' का गाना 'मेरी जान मेरी जान' रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

'बच्चन पांडे' का गाना 'मेरी जान मेरी जान' रिलीज होते ही मचा रहा है धमाल

 Published : Mar 02, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Mar 02, 2022 11:09 pm IST

 'मेरी जान मेरी जान' में राजस्थान के सुंदर स्थानों के बीच अक्षय कुमार और कृति सेनन के बीच की शानदार केमिस्ट्री दिख रही है।

'बच्चन पांडे' का गाना 'मेरी जान मेरी जान' रिलीज - India TV Hindi
'बच्चन पांडे' का गाना 'मेरी जान मेरी जान' रिलीज  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 'बच्चन पांडे' में एक बार फिर से अक्षय कुमार और कृति सेनन की जोड़ी नजर आएगी।
  • 'बच्चन पांडे' में कृति सेनन फिल्म डायरेक्टर के रोल में हैं।

मुंबई: अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'बच्चन पांडे' का रोमांटिक गाना 'मेरी जान मेरी जान' हाल ही में रिलीज हुआ है। जानी द्वारा रचित गीत, बी प्राक द्वारा गाया गया है। 'मेरी जान मेरी जान' गाने में हमें राजस्थान के सुंदर स्थानों के बीच अक्षय कुमार और कृति सेनन के बीच की शानदार केमिस्ट्री दिखती है। गाने को गणेश आचार्य द्वारा कोरियोग्राफ किया गया।

शाहिद कपूर की बहन सना के हाथों में लग गई मेंहदी, आज होगी शादी, सामनें आईं तस्वीरें

'बच्चन पांडे' में कृति सेनन, अरशद वारसी, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा, अभिमन्यु सिंह और जैकलीन फर्नांडीज सहित स्टार कास्ट शामिल हैं।

'राधे श्याम' का नया वीडियो आया सामने, प्रभास के ज्योतिषि अवतार ने मचाया तहलका

नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित फिल्म 18 मार्च को होली के मौके पर सिनेमाघरों में आने के लिए तैयार है।

इनपुट-आईएएनएस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन