1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मशहूर सिंगर सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

पद्म पुरस्कारों का ऐलान, मशहूर सिंगर सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री

 Published : Jan 25, 2022 08:12 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 08:24 pm IST

सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

सोनू निगम को मिलेगा पद्मश्री- India TV Hindi
Sonu Nigam will get Padma Shri Image Source : INSTAGRAM- SONU NIGAM

Highlights

  • सोनू निगम को 'कल हो ना हो' के टाइटल सॉन्ग के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है।
  • सोनू निगम के अलावा नीरज चोपड़ा को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

आज पद्म पुरस्कारों का ऐलान हुआ है। बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर सोनू निगम को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा। ​सोनू निगम भारतीय सिंगर होने के साथ-साथ म्यूजिक डायरेक्टर और सेलिब्रिटी जज भी हैं। 30 जुलाई 1973 को पैदा हुए सोनू निगम 48 साल के हैं। 

सोनू निगम ने हिंदी के अलावा कन्नड़ भाषा, उड़िया, बंगाली, गुजराती, तमिल, तेलुगू, मराठी, नेपाली, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी समेत कई भारतीय भाषाओं में गाना गाया है। सोनू निगम ने कई गैर फिल्मी एल्बम भी जारी किए हैं और कुछ हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है। सोनू निगम ने 5000 से अधिक गाने गाए हैं उन्हें 'मॉडर्न रफी' और "द लॉर्ड ऑफ कॉर्ड्स" के साथ "मेलोडी मास्टर" नाम से भी जाना जाता है।

सोनू निगम को साल 2003 में आई फिल्म कल हो ना हो गाने के लिए नेशनल अवॉर्ड भी मिल चुका है। साल 2012 में गाए अग्निपथ का गाना "अभी मुझ में कहीं" काफी बड़ा हिट साबित हुआ था। सोनू निगम को आइफा और फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुके हैं।

सोनू निगम फिलहाल दुबई में अपने परिवार के साथ हैं। हाल ही में सोनू निगम परिवार समेत कोविड पॉजिटिव हो गए थे।

ये भी पढ़ें-

Republic day 2022: जोश और जुनून से लबरेज इन 7 देशभक्ति गीतों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस 

Republic Day 2022: ये 10 देशभक्ति फिल्में, आपके अंदर भर देंगी देश के प्रति जुनून की भावना

Republic Day: 26 जनवरी को क्या पहनें? इन बॉलीवुड सेलेब्स से लीजिए टिप्स

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन