1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Republic Day 2022: 26 जनवरी को क्या पहनें? इन बॉलीवुड सेलेब्स से लीजिए टिप्स

Republic Day 2022: 26 जनवरी को क्या पहनें? इन बॉलीवुड सेलेब्स से लीजिए टिप्स

 Published : Jan 25, 2022 05:26 pm IST,  Updated : Jan 25, 2022 05:59 pm IST

26 जनवरी 2022 को हम 73वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे। इस मौके पर आप इस दिन को खास बना सकते हैं बस इन सेलेब्स को फॉलो करके।

Republic Day- India TV Hindi
Republic Day Fashion  Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • 26 जनवरी 2022 को हम 73वां गणतंत्र दिवस मनाएंगे।
  • 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरे देश में लागू हुआ था।

26 जनवरी का मौका है और पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगने वाला है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स कहां पीछे रहने वाले हैं हर बार की तरह इस बार भी वो अलग-अलग लुक्स में नजर आएंगे। अगर आप भी बॉलीवुड सेलेब्स की तरह स्टाइलिश लगना चाहते हैं और सोच रहे हैं कि 26 जनवरी के मौके पर क्या पहनें, तो हम आपके लिए लाए हैं सेलेब्स के कुछ ऐसे आउटफिट, जिसकी तरह आप भी सज संवर सकते हैं।

सारा अली खान की तरह आप भी ट्राइ कलर ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। सारा अली खान ने ग्रीन सलवार ऑरेंज दुपट्टे के साथ सफेद कुरता पहना है। ट्राइ कलर की ड्रेस में सारा बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

सारा अली खान

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

 Republic day 2022: जोश और जुनून से लबरेज इन 7 देशभक्ति गीतों के साथ मनाएं गणतंत्र दिवस 

 

सपना चौधरी

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

फैशन के मामले में सपना चौधरी का भी जवाब नहीं है, वो जितनी खूबसूरत हैं उतनी स्टाइलिश भी हैं। हाल ही में सपना चौधरी ने फोटोशूट कराया था और ग्रीन-ऑरेंज साड़ी में सपना के लुक की खूब तारीफ हुई थी। आप भी 26 जनवरी को कुछ ऐसा लुक कैरी कर सकते हैं।

माधुरी दीक्षित

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

माधुरी दीक्षित सबसे स्टाइलिश एक्ट्रेसेज में से एक हैं। माधुरी अक्सर साड़ी में नजर आती हैं और हर बार अपने लुक से फैंस को हैरान कर देती हैं। हाल ही में माधुरी की ये तस्वीरें सामने आई थीं जिसमें वो ग्रीन और ऑरेंज साड़ी में बेहद प्यारी लग रही थीं।

Republic Day 2022: ये 10 देशभक्ति फिल्में, आपके अंदर भर देंगी देश के प्रति जुनून की भावना

सलमान खान

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

सलमान खान बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर में से एक हैं। सलमान खान को लोग ब्लाइंडली फॉलो करते हैं। उन्होंने जो पहन लिया वो तो फैशन स्टेटमेंट बन जाता है। हाल ही में सलमान ने अपने ब्रैंड की ये टीशर्ट पहनकर तस्वीर डाली थी। इस 26 जनवरी आप भी ऐसे टीशर्ट पहन सकते हैं।

शाहरुख खान

शाहरुख खान का ये लुक भी खूब वायरल हुआ था। ऑरेंज और वाइट देखकर हमें अपने तिरंगे की याद आ ही जाती है।

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

दीया मिर्जा

आप भी दीया मिर्जा की तरह वाइट सूट में स्टाइलिश लग सकती हैं। साथ में अगर आपने तिरंगा पकड़कर तस्वीरें क्लिक करा लीं तो आप बेहद प्यारी लगेंगी। तो ये लुक भी आप ट्राय कर सकती हैं।

Republic Day
Image Source : INSTAGRAMRepublic Day

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन