1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. संगीत
  4. 'बस मंगलसूत्र की कमी रह गई है' जानिए किस एक्टर ने बप्पी दा से कही थी ये बात

'बस मंगलसूत्र की कमी रह गई है' जानिए किस एक्टर ने बप्पी दा से कही थी ये बात

 Published : Feb 16, 2022 10:14 am IST,  Updated : Feb 16, 2022 11:45 am IST

सोने के गहनों से बप्पी दा को इतना प्रेम था कि वो राजकुमार साहब के ताने को भी प्रेम से पचा गए। कुछ ऐसे थे अपने बप्पी दा।

bappi lahari- India TV Hindi
bappi lahari Image Source : BAPPI LAHARI OFFICIAL TWITER

मशहूर सिंगर-कंपोजर और और डिस्को संगीत से भारतीय ऑडिएंस को रूबरू करवाने वाले बप्पी लहरी अब हमारे बीच नहीं है। कुछ ही दिनों में स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद ईश्वर ने एक और संगीत सितारे को छीन लिया। बप्पी लहरी की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड में डिस्को संगीत की नींव रखी। अपनी अलग तरह की धुन और संगीत के चलते बप्पी दा ने म्यूजिक इंडस्ट्री को कई गाने दिए लेकिन सोने के गहनों से उनका प्रेम उनके मशहूर होने की एक और वजह था। 

मशहूर संगीतकार बप्पी लहरी का निधन, मुंबई के अस्पताल में ली अंतिम सांस

जी हां, बप्पी दा को सोने के गहनों का इतना शौक था कि वो हमेशा सोने से लदे फदे रहते थे। गले में कई सोने के हार, चेन, हाथों में सोने की अंगूठिया, ब्रेसलेट हमेशा उनकी पहचान बना रहता था। जहां बप्पी दा की बात छिड़े वहां सोने के गहनों का जिक्र होना लाजमी हो गया था। 

एक बार एक समारोह में बप्पी दा जब सोने के खूब सारे गहने पहनकर पहुंचे तो दिग्गज अभिनेता राजकुमार साहब उन्हें देखकर हैरान हो गए और वो कह उठे - बस एक मंगलसूत्र की  कमी रह गई है, वो भी पहन लेते तो ज्यादा अच्छे लगते। राजकुमार साहब की इस बात पर बप्पी दा शर्मा गए थे लेकिन उन्होंने राजकुमार साहब को पलटकर जवाब नहीं दिया।  

बप्पी लहरी के संगीत की बात करें तो  70-80 के दशक में उन्होने कई शानदार गाने कंपोज किए। इन गानों पर आज भी लोग नाच उठने को बेताब हो जाते हैं।  बप्पी दा ने चलते-चलते, शराबी, डिस्को डांसर जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने कंपोज किए। उनका सुपरहिट गाना...याद आ रहा है तेरा प्यार खूब लोकप्रिय हुआ था।

मिथुन चक्रवर्ती को डिस्को डांसर के जरिए सुपरस्टार बनाने का श्रेय भी बप्पी दा के संगीत को जाता है। उसी फिल्म के जरिए मिथुन की इमेज डिस्को डांसर की बनी और बप्पी दा के गानों ने खलबली मचा दी थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Music से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन