1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 58 साल पुरानी हॉरर फिल्म, जिसे शापित मानते थे लोग, IMDb रेटिंग है 8, आज भी कांप जाती है देखने वालों की रूह

58 साल पुरानी हॉरर फिल्म, जिसे शापित मानते थे लोग, IMDb रेटिंग है 8, आज भी कांप जाती है देखने वालों की रूह

 Written By: Priya Shukla
 Published : Apr 18, 2026 06:44 pm IST,  Updated : Apr 18, 2026 06:44 pm IST

ओटीटी पर इन दिनों ढेर सारा नया कंटेंट है, लेकिन आज हम आपको एक 58 साल पुरानी हॉरर फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसे देखने के बाद आज भी दर्शकों की रूह कांप उठती है।

horror film- India TV Hindi
1968 में रिलीज हुई थी ये हॉरर फिल्म। Image Source : NETFLIX

वीकेंड शुरू होते ही दर्शक ओटीटी पर कुछ नया तलाश करने लग जाते हैं। खासतौर पर हॉरर फिल्मों और सीरीज के लवर्स तेजी से बढ़े हैं। ओटीटी पर जब भी कोई नई हॉरर फिल्म या सीरीज आती है, देखते ही देखते ट्रेंड करने लगती है। दर्शकों को ऐसी कहानियां बेहद पसंद आ रही हैं, जिनमें सस्पेंस, हॉरर और मिस्ट्री सब एक साथ हो। अगर आपको भी हॉरर फिल्में पसंद हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जिसमें डर के साथ-साथ सस्पेंस, एडवेंचर और ट्विस्ट का जबरदस्त तड़का है। यही नहीं, इस फिल्म से सुपरनैचुरल किस्से भी जुड़े हैं, जिसके चलते ये दर्शकों को और भी ज्यादा अपनी तरफ खींचती है।

1968 में आई हॉरर फिल्म

हम बात कर रहे हैं साल 1968 में आई एक हॉलीवुड हॉरर फिल्म 'रोजमैरीज बेबी' की, जो आज भी दर्शकों को डराने की ताकत रखती है। इस फिल्म की कहानी ने 58 साल पहले दर्शकों की सिट्टी-पिट्टी गोल कर दी थी और इसका ये खौफ आज भी कायम है। उन दिनों के हिसाब से ये फिल्म अपने समय से काफी आगे थी और इसकी कहानी ने तो जैसे दर्शकों को हैरान ही कर दिया था। इस फिल्म की रिलीज के बाद डर का ऐसा माहौल था कि कई ने इसे शापित मानना शुरू कर दिया था। इस फिल्म के निर्देशक Roman Polanski हैं, और Mia Farrow इसमें लीड रोल में नजर आई थीं। यही नहीं सपोर्टिंग रोल में नजर आईं Ruth Gordon को तो इस फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड भी मिला था।

क्या है रोजमैरीज बेबी की कहानी?

58 साल पुरानी ‘रोजमैरीज बेबी’ की कहानी एक शादीशुदा कपल रोजमैरी वुडहाउस और गाय वुडहाउस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी शादी के बाद नई जिंदगी शुरू करने के लिए एक नए अपार्टमेंट में शिफ्ट होते हैं। शुरुआत में तो सब ठीक रहता है और नॉर्मल लगता है, लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां बदलने लगती हैं। नए अपार्टमेंट में आने के बाद रोजमैरी की  एक नई दोस्त बनती है, जिसकी अचानक मौत हो जाती है। इसके बाद रोजमैरी के पड़ोसी उनकी जिंदगी में दखल देने लगते हैं। इसी दौरान वह प्रेग्नेंट हो जाती है और उसे महसूस होने लगता है कि कुछ गलत हो रहा है। लेकिन, उसका पति उसकी बातों को गंभीरता से नहीं लेता और फिर आगे चलक कई चौंकाने वाली घटनाएं होती हैं, जो किसी को भी डराने के लिए काफी हैं।

शापित मानी जाती है ये फिल्म

रोजमैरीज बेबी एक ऐसी फिल्म है, जिसे लेकर सालों तक अजीब-गरीब धारणाएं चलती रही थीं। लोग इस फिल्म को शापित मानते थे। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फिल्म से जुड़े लोगों के साथ अनहोनी घटनाएं हुई थीं। कहा जाता है कि फिल्म कीरिलीज के बाद इसके म्यूजिक कंपोजर क्रिस्टोफ कोमेडा अचानक कोमा में चले गए और फिर उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद प्रोड्यूसर को हेट मेल आने लगे और फिर फिल्म के डायरेक्टर की प्रेग्नेंट पत्नी की 1969 में बेरहमी से हत्या कर दी गई। कुछ और भी रिपोर्ट्स आईं, जिसने लोगों के मन में ये बात बैठा दी कि ये फिल्म शापित है। हालांकि, कभी इन बातों के कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए, मगर आज भी ये कहानियां लोगों को सोच में डाल देती हैं।

कहां देखें ये फिल्म

अगर आपको डरावनी फिल्में देखने का शौक है तो आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर ये हॉरर फिल्म देख सकते हैं। इस फिल्म को आईएमडीबी पर 10 में से 8 रेटिंग मिली है, जिससे एक बात तो साफ है कि ये फिल्म हॉरर जॉनर की बेस्ट फिल्मों में से एक है।

ये भी पढ़ेंः 'मरूंगी नहीं', अपूर्वा मखीजा ने कैंची से काट डाला पंडित का बांधा कलावा, पीछे पड़े ट्रोल- 'कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा है?'

शादी की शॉपिंग में जुटीं अंशुला कपूर, तैयारियों के बीच भावुक हुए बोनी कपूर, बेटी के लिए शेयर किया खास पोस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन