मई के महीने में कई सीरीज और फिल्मों ने ओटीटी पर दस्तक दी, लेकिन कुछ ही दर्शकों का दिल जीत पाई। अगर आपको कोर्टरूम ड्रामा पसंद है तो ओटीटी पर एक नई फिल्म ने दस्तक दी है जो सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। यह फिल्म ओटीटी पर आते ही तीन दिन में टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में छा गई है। यह 2 घंटे 3 मिनट की फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है। तीन दिन पहले ही इस फिल्म ने दस्तक दी और अब यह टॉप 10 की लिस्ट में नंबर वन पर बनी हुई है।
प्राइम वीडियो पर आते ही बनी नंबर 1
ओटीटी पर इन दिनों नई कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'सिस्टम' दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। यह फिल्म शुरुआत से आखिर तक सस्पेंस और कोर्टरूम ड्रामा से बंधे रखती है। रिलीज होते ही इसे बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला और यही वजह है कि यह प्राइम वीडियो पर भारत में नंबर 1 ट्रेंडिंग फिल्म बन गई है। इसकी कहानी बहुत ही बेहतरीन है। फिल्म की कहानी के आखिर में हैरान करने वाला खुलासा होता है, जब पता चलता है कि इन कोर्ट केसों को वह प्रोसिक्यूटर नहीं बल्कि कोई और ही चला रहा है। हालांकि, उसके पीछे की वजह आपको हैरान कर देगी। इस फिल्म को IMDb पर 6.1 की अच्छी रेटिंग भी मिली हुई है।
2 घंटे 3 मिनट की धांसू कहानी
अश्विनी अय्यर तिवारी की डायरेक्ट की हुई फिल्म 'सिस्टम' कानूनी लड़ाई, न्याय, पहचान और पावर की दिलचस्प कहानी दिखती है। दिल्ली की कानूनी दुनिया में सेट यह फिल्म दो अलग-अलग बैकग्राउंड की महिलाओं की कहानी है, जिनकी ज़िंदगी एक-दूसरे से जुड़ जाती है। नेहा राजवंश (सोनाक्षी सिन्हा) एक पब्लिक प्रॉसिक्यूटर है जो मशहूर वकील रवि राजवंश (आशुतोष गोवारिकर) से आगे बढ़कर अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही है। दूसरी तरफ, सारिका (ज्योतिका) एक कोर्ट स्टेनोग्राफर है जो अपने परिवार की जिम्मेदारियों, पैसे की तंगी और देखभाल को मैनेज करते हुए अपने परिवार को एक रखती है।
कास्ट ने जीता दिल
इसे हरमन बवेजा और अरुण सुकुमार ने मिलकर बनाया है, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी अश्विनी अय्यर तिवारी ने संभाली है। 'सिस्टम' 2026 की एक बेहतरीन लीगल ड्रामा है। इसमें फीमेल लीड्स के बीच की केमिस्ट्री एक बड़ी हाइलाइट है। ज्योतिका को सबसे अलग माना जाता है, जो अपने रोल में रॉ इमोशन लाती हैं। सोनाक्षी सिन्हा का काम भी तारीफ लायक था।
ये भी पढे़ं-
1-2 नहीं, मई के आखिरी हफ्ते में सिनेमाघारों में रिलीज होंगी 6 फिल्में, देखें पूरी लिस्ट