1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. IMDb पर 8.5 रेटिंग वाली 8 एपिसोड की सीरीज, छोटे से गांव की बड़ी कहानी है 'अयाली', दिमाग के पुर्जे हिला देगा क्लाइमैक्स

IMDb पर 8.5 रेटिंग वाली 8 एपिसोड की सीरीज, छोटे से गांव की बड़ी कहानी है 'अयाली', दिमाग के पुर्जे हिला देगा क्लाइमैक्स

 Written By: Priya Shukla
 Published : Jun 03, 2026 01:24 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 01:24 pm IST

ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' और सोहम शाह की 'तुम्बाड' जैसी फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया, लेकिन क्या आप इसी तरह की एक सीरीज के बारे में जानते हैं, जिसने दर्शकों की हवाईयां उड़ा दीं। ये सीरीज है 'अयाली', जिसे आईएमडीबी पर भी जबरदस्त रेटिंग मिली है।

web series- India TV Hindi
सस्पेंस और रोमांच से भरी है सीरीज की कहानी। Image Source : YOUTUBE/ZEE5

ओटीटी पर फिल्मों और सीरीज का तो जैसे खजाना है। क्या एक्शन, क्या थ्रिलर और क्या कॉमेडी, जिस भी तरह का कंटेंट आप देखना चाहें ओटीटी पर सब मौजूद है। आज कल दर्शकों के बीच सस्पेंस-थ्रिलर का क्रेज तेजी से बढ़ा है तो चलिए आपको ओटीटी पर मौजूद एक शानदार सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज के बारे में बताते हैं, जिसकी कहानी ट्विस्ट और टर्न्स से भरी है। इस सीरीज का नाम है 'अयाली', जिसमें सस्पेंस और थ्रिल के साथ-साथ बहुत सारा एंटरटेनमेंट भी है। तमिल और हिंदी भाषा सहित कई भाषाओं में मौजूद इस सीरीज में कोई बड़ा स्टार नहीं है, कोई बड़ा सेट नहीं और न ही बड़ा बजट है, लेकिन इसकी कहानी काफी बड़ी और शानदार है, जिसके चलते आईएमडीबी पर भी शानदार रेटिंग मिली है।

क्या है अयाली की कहानी?

अयाली की कहानी की बात की जाए तो इसके केंद्र में एक स्कूल गोइंग लड़की सेल्वी और अयाली देवी हैं। सीरीज की कहानी एक गांव पर बेस्ड है, जो करीब 500 सालों से एक देवी 'अयाली देवी' को पूजता आ रहा है। सेल्वी अपने परिवार के साथ वीरप्पनै में रहती है, जो एक रूढ़ीवादी गांव है। इस गांव की परंपरा है कि अगर किसी लड़की को पीरियड्स आ जाते हैं तो इसके बाद उसका स्कूल जाना बंद कर दिया जाएगा और बड़ी मानकर उसे जल्दी से जल्दी शादी के बंधन में बांध दिया जाएगा। मगर सेल्वी के सपने कुछ और ही हैं। वो बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती है, जिसके लिए वो और पढ़ना चाहती है।

सपने की तलाश और डर

सेल्वी को हर वक्त इस बात का डर सताता रहता है कि अगर उसके पीरियड्स शुरू हो गए तो उसके घरवाले भी उसका स्कूल जाना बंद कर देंगे और बड़ा मानकर उसकी शादी कर देंगे। इसलिए, जब सेल्वी के पीरियड्स शुरू होते हैं तो ये बात वो अपने घरवालों से छुपा ले जाती है। मगर किसी तरह उसकी मां को पता चल जाता है कि सेल्वी के पीरियड्स शुरू हो चुके हैं। वह किसी तरह अपनी मां को मनाती है कि वो इस बात को किसी से न बताएं। मगर इसी बीच उसकी जिंदगी में कुछ ऐसी घटनाएं होने लगती हैं, जिससे वह और आत्मविश्वासी हो जाती है। वो गांव के पुरुषों और यहां तक कि अपने पिता के भी खिलाफ खड़ी हो जाती है। इसके बाद गांव की महिलाएं एक तरफ और पुरुष एक तरफ हो जाते हैं। महिलाएं मदद के लिए अयाली देवी के पास जाती हैं, जो उनकी मदद करती हैं। इस सीरीज का क्लाइमैक्स बेहद शानदार है, जिसे देखने के बाद किसी के भी दिमाग के पुर्जे  हिल जाएं।

शानदार है आईएमडीबी रेटिंग

'अयाली' को आईएमडीबी पर 8.5 रेटिंग मिली है। सेल्वी का किरदार इस सीरीज में अभी नक्षत्रा ने निभाया था और उन्हें दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अगर आप ये सीरीज देखना चाहें तो जी5 पर देख सकते हैं। तमिल और हिंदी के अलावा भी ये कई भाषाओं में ओटीटी पर मौजूद है।

 ये भी पढ़ेंः शहाना गोस्वामी के घर में पार्टी कर रही थीं कंगना रनौत, तभी मिली 26/11 अटैक की खबर, बोलीं- 'भट्ट साहब न आते तो नहीं पता चलता'

'भाबीजी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर पर शिल्पा शिंदे ने लगाया था यौन उत्पीड़न का 'झूठा' केस? 11 साल बाद किया बड़ा खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन