1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. The Night Manager Trailer: आर्म्स डीलर बनकर तबाही मचाते दिखे अनिल कपूर, ट्रेलर देख हर सीन पर बजाएंगे सीटी

The Night Manager Trailer: आर्म्स डीलर बनकर तबाही मचाते दिखे अनिल कपूर, ट्रेलर देख हर सीन पर बजाएंगे सीटी

 Published : Jan 20, 2023 01:38 pm IST,  Updated : Jan 20, 2023 01:38 pm IST

डिज्नी प्लस हॉटस्टार की स्पेशल सीरीज 'The Night Manager' में अनिल कपूर हॉलीवुड सीरीज के कैरेक्टर 'ह्यूग लॉरी' का किरदार निभाते दिखाई देंगे। वहीं आदित्य रॉय कपूर 'टॉम हिडलस्टन' की भूमिका में नजर आएंगे।

aditya roy kapur- India TV Hindi
The Night Manager Release Date Image Source : INSTAGRAM/ADITYAROYKAPUR

बॉलीवुड के हैंडसम हंक Aditya Roy Kapur ओटीटी पर 'The Night Manager' से अपनी नई पारी की शुरुआत करने वाले हैं। इस वेब सीरीज का दमदार ट्रेलर आज रिलीज हुआ है जिसमें आदित्य रॉय कपूर और अनिल कपूर मुख्य किरदारों में दिख रहे हैं। इससे पहले आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) की जोड़ी फिल्म 'मलंग' में साथ दिखी थी। 'द नाइट मैनेजर' के ट्रेलर को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, 'एक आर्म्स डीलर, नाइट मैनेजर, प्यार और धोखे का खतरनाक खेल। नाइट मैनेजर का निर्देशन संदीप मोदी ने किया है। शोभिता धुलिपाला अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। सीरीज 17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी।'

यह भी पढ़ें: राखी सावंत का अंदाज तो देखो, पुलिस स्टेशन से हिजाब पहनकर एकदम 'गंगूबाई' स्टाइल में निकलीं

ट्रेलर की शुरुआत होती है आदित्य रॉय कपूर से जो कि बर्फ में फंसे दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एंट्री होती है अनिल कपूर की जो आर्म्स डीलर हैं, एंट्री के साथ अनिल कपूर का एक दमदार डायलॉग है, 'दूर से तमाशे की तरह बस देखो तो जंग कितनी खूबसूरत चीज है.. खासकर उनके लिए जो लड़ना नहीं.. लड़ाना चाहते हैं।' इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर होटल में नाइट मैनेजर का किरदार निभा रहे हैं जो कि अनिल कपूर को पकड़ने में मदद करेगा। जिसके लिए वह अनिल कपूर का भरोसा भी जीत लेगा। लेकिन इस सब में कहीं न कहीं आदित्य का किरदार खुद ही फंस जाएगा। सीरीज में आदित्य रॉय कपूर का दमदार लुक नजर आने वाला है।

Chhatriwali Review: रकुल प्रीत सिंह ने खुलकर की है वो बात, जिसे हम-आप करने से शरमाते हैं, जानिए कैसी है फिल्म

सीरीज 'The Night Manager'  17 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी। ये सीरीज ब्रिटिश वेब सीरीज 'द नाइट मैनेजर' की हिंदी रीमेक है। अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आने वाले समय में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही फिल्म 'फाइटर' में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे।

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin: विराट के सामने टूटेगा सई के सब्र का बांध, शेरनी बनकर देगी पाखी और काकू को करारा जवाब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन