1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. कॉमेडी-एक्शन का मिलेगा तगड़ा डोज, 'अथिराडी' ओटीटी रिलीज को तैयार, एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है टोविनो थॉमस की फिल्म

कॉमेडी-एक्शन का मिलेगा तगड़ा डोज, 'अथिराडी' ओटीटी रिलीज को तैयार, एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है टोविनो थॉमस की फिल्म

 Published : Jun 05, 2026 11:39 pm IST,  Updated : Jun 05, 2026 11:39 pm IST

बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस की फिल्म 'अथिराडी' घर बैठे देखने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान हो गया है।

Athiradi OTT Release- India TV Hindi
बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस Image Source : INSTAGRAM/@SONYLIV.MALAYALAM

बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस की फिल्म 'अथिराडी' 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अरुण अनिरुद्धन के निर्देशन में बनी यह पहली एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी ओटीटी रिलीज का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने 'अथिराडी' की ओटीटी रिलीज से जुड़ी कुछ खास अपडेट सोशल मीडिया पर दी है। इस फिल्म को IMDb पर 7.7 रेटिंग मिली है। 2 घंटे 37 मिनट की ये फिल्म एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है।

'अथिराडी' कब और कहां देखें

'अथिराडी' ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर 19 जून 2026 को रिलीज होगी। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए इसकी आधिकारिक जानकारी दी है। इस घोषणा को शेयर करते हुए टीम ने लिखा, 'एक ऐसी दुश्मनी जिसके बारे में आपको पता भी नहीं था कि आपको इसकी जरूरत है! इस सीजन का सबसे बड़ा एंटरटेनमेंट फेस्ट।' ये फिल्म आप मलयालम, तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ में देख सकते हैं।

'अथिराडी' की कहानी

'अथिराडी' सैमकुट्टी उर्फ सैम बॉय की कहानी है, जो सिविल इंजीनियरिंग का छात्र है। वह स्वाति आर कृष्णा से बहुत प्यार करता है। कहानी में एक हैरान करने वाला मोड़ तब आता है, जब सैम कॉलेज के मशहूर आरोहन फेस्ट को फिर से शुरू करने का जिम्मा उठाता है। इस फेस्ट पर कुछ साल पहले मची भगदड़ के बाद मैनेजमेंट ने रोक लगा दी थी। जब सैम फेस्ट को फिर शुरू करने की कोशिश करता है तो उसका सामना श्रीकुट्टन से होता है। श्रीकुट्टन पहले एक गुंडा था और अब म्यूजिशियन बन गया है। वही उस इवेंट पर रोक लगने की वजह बना था, जब उनके बीच दुश्मनी और ईगो की लड़ाई बढ़ती है तो श्रीकुट्टन अपने पुराने रूप थोट्टा कुट्टन में लौट आता है और फेस्ट को एक बार फिर खत्म करने पर आमादा हो जाता है।

'अथिराडी' की धांसू कास्ट

'अथिराडी' में बेसिल जोसेफ और टोविनो थॉमस मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'मिनल मुरली' की इस जोड़ी के अलावा फिल्म में रिया शिबू, विनीत श्रीनिवासन, ज़रीन शिहाब, शान रहमान, विष्णु अगस्त्य, पी. सुकुमार, शेल्विन जेम्स और जियो बेबी भी हैं। वहीं, हाशिर एच, दर्शना राजेंद्रन, देवन जैसे कलाकार कैमियो रोल में नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें-

24 की उम्र में मिला पैसा, शोहरत और सफलता, फिर क्यों खुश नहीं थीं दीया मिर्जा? एक्ट्रेस ने बताई वजह

बॉक्स ऑफिस पर किसका बजेगा डंका? 'है जवानी तो इश्क होना है' और 'बंदर' का कैसा होगा ओपनिंग डे कलेक्शन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन