मनोज बाजपेयी अपनी अपकमिंग फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' में जिम सर्भ से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और इसका पहला ट्रेलर रिलीज होते ही दर्शकों को बीच छा गया जो सभी को बहुत पसंद आ रहा है। यह फिल्म दर्शकों को मुंबई के अपराध इतिहास की गहराई में ले जाती है। चिन्मय मंडलेकर द्वारा निर्देशित और लिखित, यह कहानी मोटे तौर पर सच्ची घटनाओं पर आधारित है जो बाजपेयी के किरदार इंस्पेक्टर जेंडे और सर्भ के कार्ल भोजराज, जिसे स्विमसूट किलर के नाम से भी जाना जाता है। उनके इर्द-गिर्द घूमती है। इस फिल्म के ट्रेलर और कास्ट की अर्जुन कपूर ने भी प्रशंसा की।
अर्जुन कपूर ने की इंस्पेक्टर जेंडे की तारीफ
'इंस्पेक्टर जेंडे' का ट्रेलर रिलीज होते ही इसने बॉलीवुड सितारों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। खासकर अर्जुन कपूर ने मनोज बाजपेयी की शानदार एक्टिंग और किरदार की तारीफ करते हुए एक नोट शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर ट्रेलर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने फिल्म की टीम को टैग करते हुए लिखा, 'लग रहा है हंसी का एक दंगल होने वाला है। मनोज सर पूरे फॉर्म में हैं।'

इंस्पेक्टर जेंडे कब और कहां देखें
मनोज बाजपेयी की अपकमिंग फिल्म 'इंस्पेक्टर जेंडे' 5 सितम्बर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसमें मनोज बाजपेयी के साथ जिम सर्भ, सचिन खेडेकर और गिरिजा ओक भी है। अब सोशल मीडिया पर 'द फैमिली मैन 3' के श्रीकांत तिवारी का ये नया किरदार भी लोगों के बीच चर्चा में आ गया है।
इंस्पेक्टर जेंडे की भूमिका निभाने पर मनोज बाजपेयी
आधुनिक तकनीक से पहले के युग पर सेट यह ट्रेलर दर्शकों को उस पुराने जमाने में ले जाता है, जब अपराध को हाई-टेक गैजेट्स के बजाय अपनी बुद्धि के जरिए निपटाया जाता था। 'इंस्पेक्टर जेंडे' एक अनोखी फिल्म है और बॉलीवुड बबल को दिए एक इंटरव्यू में मनोज बाजपेयी ने हाल ही में अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए कहा, 'इंस्पेक्टर जेंडे के बारे में मुझे जो बात सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, वह यह है कि वह प्रसिद्धि के पीछे नहीं भाग रहा था, वह बस अपना काम कर रहा था, फिर भी उसने सबसे कुख्यात अपराधियों में से एक को दो बार पकड़ा। उसकी बहादुरी, हास्य और मुंबई का अनोखा अंदाज उसकी यात्रा को वाकई प्रेरणादायक बनाता है।'