1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. प्राइम वीडियो की खौफनाक सीरीज, 8.2 IMDb रेटिंग, सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली हॉरर थ्रिलर, हर सीन सुखा देगा गला

प्राइम वीडियो की खौफनाक सीरीज, 8.2 IMDb रेटिंग, सच्ची घटना से प्रेरित 8 एपिसोड वाली हॉरर थ्रिलर, हर सीन सुखा देगा गला

 Published : May 17, 2026 06:12 am IST,  Updated : May 17, 2026 11:47 am IST

ओटीटी पर अपने अब तक कई तरह की हॉरर सीरीज देखी होंगी, लेकिन आज हम जिस डरावनी कहानी के बारे में बताने जा रहे हैं। उसे देख आपकी नींद उड़ जाएगी और इसका हर एपिसोड असली घटनाओं से जुड़ा हुआ है।

bhay the gaurav tiwari mystery- India TV Hindi
प्राइम वीडियो की खौफनाक सीरीज Image Source : SCREEN GRAB FROM PRIMEVIDEO YT

घोउल, खौफ, अधूरा और अंधेरा जैसी हॉरर सीरीज से लेकर अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म डरावनी कहानियों से भरे पड़े हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी डरावनी सीरीज के बारे में बताने जा रहे हैं जो इसलिए सबसे अलग है क्योंकि यह असली घटनाओं से प्रेरित है। इसकी डरावनी कहानी, परेशान करने वाला माहौल और रोंगटे खड़े कर देने वाले पलों ने इसे अब तक के सबसे चर्चित हॉरर शो में से एक बना दिया है। भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी की रहस्यमयी मौत और उनके असली भूतिया मामलों पर आधारित एक सच्ची घटना से प्रेरित सीरीज है।

8 एपिसोड वाली धांसू हॉरर सीरीज

भूतिया कहानियां तो आपने अपने नाना-नानी या फिर दादा-दादी से सुनी होगी, जिसके वो कहानी बार-बार आपके दिमाग में घूमती है। उन्हें सुनकर रात में डर भी लगता है, लेकिन इन भूतिया कहानियों के पीछे का सच क्या है? ये बहुक कम लोग जानते हैं। हम आज उसी सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं, जिसका नाम 'भय-द गौरव तिवारी मिस्ट्री' है। 8 एपिसोड की ये सीरीज आपकी नींद उड़ा देगी और हर सीन अपको बैचन कर देगा, जो सस्पेंस और डर से भरपूर है।

प्राइम वीडिया की सस्पेंस से भरपूर सीरीज

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री एक रोंगटे खड़े कर देने वाली हॉरर थ्रिलर है जो गौरव तिवारी की असल जिंदगी की कहानी से प्रेरित है, जिन्हें भारत के पहले सर्टिफाइड पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर के तौर पर जाना जाता था। यह सीरीज दर्शकों को सुपरनैचुरल रहस्यों, भूतिया जगहों और परेशान करने वाले पैरानॉर्मल अनुभवों की दुनिया में ले जाती है, जिनकी गौरव ने अपनी जिंदगी में जांच की थी। कहानी न सिर्फ अनजान ताकतों के साथ उनके डरावने एनकाउंटर दिखाती है, बल्कि उनकी चौंकाने वाली और रहस्यमयी मौत के आस-पास के रहस्य को भी दिखाती है जो आज भी कई लोगों के लिए अनसुलझा है। अपने डार्क माहौल, डरावने पलों और असली घटना से प्रेरित कहानी के साथ यह सीरीज पैरानॉर्मल थ्रिलर के फैंस के बीच सबसे ज्यादा चर्चित हॉरर शो में से एक बन गई।

बेहतरीन कास्ट

भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री में करण टैकर, कल्कि कोचलिन, सलोनी बत्रा, दानिश सूद, शुभम चौधरी और अविनाश सचदेव हैं। इस सीरीज को रॉबी ग्रेवाल ने डायरेक्ट किया था और अरशद सैयद ने लिखा था। इसे प्रभलीन संधू ने ऑलमाइटी मोशन पिक्चर के बैनर तले प्रोड्यूस किया था। इस हॉरर थ्रिलर को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला और इसकी IMDb रेटिंग 8.2 है।

ये भी पढे़ं-

फांसी की सजा, फरार मुजरिम और 500 करोड़ का राज, रोंगटे खड़े कर देगी 'विमल खन्ना' rating 3

'धुरंधर 2' OTT पर सर्च कर रहे और आपको भी नहीं मिल रही? जानिए क्यों, कब और कहां देख पाएंगे?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन