1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2 के घर में घटेगा ग्लैमर का तड़का, जब बाहर होगी ये हसीना

Bigg Boss OTT 2 के घर में घटेगा ग्लैमर का तड़का, जब बाहर होगी ये हसीना

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jul 30, 2023 06:38 pm IST,  Updated : Jul 30, 2023 06:38 pm IST

'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर से आज एक और सदस्य बेघर हो जाएगा। इस हफ्ते तो हसीनाएं मनीषा रानी और आशिका भाटिया नॉमिनेटेड हैं। ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि होस्ट सलमान खान किसे बाहर का रास्ता दिखाते हैं।

Manisha Rani, aashika bhatiya- India TV Hindi
मनीषा रानी और आशिका भाटिया। Image Source : INSTAGRAM

'बिग बॉस ओटीटी 2' भारत में सबसे लोकप्रिय रियलिटी स्ट्रीमिंग शो में से एक बन गया है, जो अपने ड्रामा, कंट्रोवर्सीज और इंटेंस कम्पटीशन से ऑडियंस को आकर्षित कर रहा है। 'बिग बॉस ओटीटी' के सीजन 2 में कंटेस्टेंट्स के ग्रुप बंटे हुए हैं, जिन्होंने अब तक दर्शकों का मनोरंजन किया और उन्हें बांधे रखा। इन लोगों की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ रही है। आज वीकेंड का वार एपिसोड का दूसरा दिन है, जिसमें शो के होस्ट सलमान खान किसी एक को घर से बाहर का रास्ता दिखाएंगे। मनीषा रानी और आशिका भाटिया दोनों ही इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं।

टूटेगा ग्रुप फेम

मनीषा रानी और आशिका भाटिया दोनों ही शो में ग्लैमर का तड़का लगा रही है। दोनों में से कोई एक भी घर से बाहर होता है तो घर से एक फीमेल सदस्य कम हो जाएगी। वहीं इनके जाने से घर में बना फेम ग्रुप, जिसमें एल्विश यादव, अभिषेक मल्हान, मनीषा रानी और आशिका भाटिया शामिल हैं, वो भी टूट जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में वाइल्डकार्ड के रूप में एंट्री पाने वाली आशिका भाटिया को लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

आशिका होंगी बाहर?
आशिका ने दो हफ्ते पहले एल्विश यादव के साथ शो में वाइल्डकार्ड के तौर पर एंट्री की थी। उन्हें घर से बेघर होने के लिए मनीषा रानी के साथ नोमेनेट किया गया था। बिग बॉस खबरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि शो से आज आशिका भाटिया का पत्ता कटना तय है। घर में रहने के दौरान, आशिका ने खुलकर बात करने में समय लिया। हालांकि, वह एल्विश, मनीषा और अभिषेक के करीब रही। पिछले हफ्ते के कैप्टेंसी टास्क के दौरान, आशिका को अविनाश सचदेवा पर अपना आपा खोते हुए देखा गया और उन्होंने यह सुनिश्चित कर लिया कि अविनाश यह टास्क न जीतें।

पूजा बनीं कैप्टन
पूजा भट्ट ने टास्क जीता और कैप्टन बनीं। हालांकि, नॉमिनेट करना उनका फैसला था, जिसके चलते मनीषा और आशिका को नॉमिनेट किया गया। सूरत में जन्मीं आशिका ने 9 साल की उम्र में 2009 के शो 'मीरा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। वह 'परवरिश-कुछ खट्टी कुछ मीठी' शो में भी नजर आई थीं। आशिका ने 2015 में सलमान खान के साथ फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में भी काम किया है। वह एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी हैं।

सलमान ने लगाई फटकार
फिलहाल शो में एल्विश, अभिषेक, जिया शंकर, मनीषा, जैद हदीद, बेबिका धुर्वे, अविनाश और पूजा मौजूद हैं। हालांकि, इंटरनेट पर फिल्ममेकर महेश भट्ट की बेटी पूजा के शो छोड़ने की खबरें भी जोर पकड़े हुए हैं। इसके अलावा बीते एपिसोड में एल्विश को अपनी मां को वीडियो कॉल पर देखकर रोते हुए देखा गया। होस्ट सलमान खान ने कहा कि उन्होंने बेबिका और जिया के लिए जो भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया वह उनकी मां को नहीं दिखाया गया। वहीं सलमान खान ने बेबीका को मनीषा को धक्का देने की वजह से जमकर फटकार लगाई।

ये भी पढ़ें:कंगना ने 'वूमनाइजर सुपरस्टार' की खोली पोल, बोलीं- 'पापा की परी' से नाखुश मुझे किया था प्रपोज

अनुपमा का दिल तार-तार करेगी डिंपी, वनराज के सामने आएगा काव्या की नाजायज औलाद का सच

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन