1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2: तलाक पर छलका Pooja Bhatt का दर्द, कहा- मौत के जैसा...

Bigg Boss OTT 2: तलाक पर छलका Pooja Bhatt का दर्द, कहा- मौत के जैसा...

 Published : Aug 02, 2023 07:21 am IST,  Updated : Aug 02, 2023 08:30 am IST

Bigg Boss OTT 2: कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में पूजा भट्ट को सपोर्ट करने के लिए उनके पिता महेश भट्ट आए थे। सलमान खान के शो में पूजा ने अपने 11 साल की टूटी शादी और डाइवोर्स को लेकर बात की।

Bigg Boss OTT 2 Pooja Bhatt pain reflected on divorce says its very painful- India TV Hindi
Pooja Bhatt Image Source : INSTAGRAM

Bigg Boss OTT 2: एक्ट्रेस-प्रोड्यूसर पूजा भट्ट इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सलमान खान के शो में आए दिन कुछ न कुछ नया देखने और सुनने को मिलता है। शो में चल रहे फैमिली वीक में एक्ट्रेस के पिता महेश भट्ट उनका सपोर्ट करने के लिए आए थे। इसी बीच 'बिग बॉस ओटीटी 2' के एक एपिसोड में पूजा भट्ट ने अपनी जिंदगी का सबसे दर्दनाक किस्सा सुनाया है। उन्होंने शो में अपनी मैरिड लाइफ और तलाक को लेकर बात की है। 

पूजा भट्ट का छलका दर्द

'बिग बॉस ओटीटी 2' में आए दिन कंटेस्टेंट्स किसी न किसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं पूजा भट्ट अपने तलाक को लेकर चर्चा में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने शो में अपनी मैरिड लाइफ और तलाक को लेकर कई खुलासे किए हैं। पूजा ने जिया से बात करते हुए कहा- 'सच कहूं तो मेरे जीवन का सबसे बुरा समय वो था, जब मैंने अपने पति को तलाक दिया था और ये फैसला भी मेरा था। मैं इस शादी को और नहीं निभा सकती थी। मैं लाइफ में कुछ करना चाहती थी। इसलिए मैंने 11 साल के रिश्तें पर ब्रेक लगा दिया। मेरे पति बहुत अच्छे इंसान हैं। मौत के पहले होने वाले दर्द की तरह था वो समय मेरे लिए।' बता दें कि पूजा भट्ट ने 2003 में मनीष मखीजा से शादी की थी। 2014 में दोनों अलग हो गए।

पूजा भट्ट ने जीता टास्क 
'बिग बॉस ओटीटी 2' में कैप्टेंसी और टिकट टू फिनाले के लिए दावेदारों के लिए एक टास्क रखा गया था। घर को होटल के रूप में बदल दिया गया था। जहां सभी घरवालों के फैमिली मेंबर्स बतौर गेस्ट आए थे। किसी की मम्मी तो किसी के पापा ने शो में एंट्री की और जाते वक्त अपने बच्चे को छोड़ किसी दूसरे कंटेस्टेंट को एक स्टार दिया। इस टास्क में पूजा भट्ट और अभिषेक मल्हान ने बाजी मार ली। 

ये भी पढ़ें-

Dream Girl 2 Trailer: दिलों में हलचल मचाने आ रही है पूजा, आयुष्मान खुराना की अदाएं करेगी मदहोश

New OTT Releases: अगस्त में हुआ मनोरंजन का महासंग्राम, गार्डियंस ऑफ द गैलेक्सी 3 के साथ आ रहीं इतनी सारी वेब सीरीज

Mrunal Thakur की इन फिल्मों और वेब सीरीज ने जीता फैंस का दिल, टीवी के बाद ओटीटी पर भी मचा चुकी हैं धमाल

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन