1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. Bigg Boss OTT 2: बच्चों से लगाव होने के बाद भी पूजा भट्ट क्यों नहीं बन सकीं मां, बताई तलाक की वजह

Bigg Boss OTT 2: बच्चों से लगाव होने के बाद भी पूजा भट्ट क्यों नहीं बन सकीं मां, बताई तलाक की वजह

 Written By: Jaya Dwivedie
 Published : Jun 22, 2023 03:18 pm IST,  Updated : Jun 22, 2023 03:18 pm IST

बिग बॉस ओटीटी 2 में खुलासों का दौर जारी है। पूजा भट्ट एक के बाद एक खुलासे कर रही हैं। उन्होंने शराब की लत की वजह के बाद अब तलाक की वजह बताई है।

Pooja Bhatt.- India TV Hindi
Pooja Bhatt. Image Source : INSTAGRAM

बिग बॉस ओटीटी 2 को शुरू हुए 6 दिन हो गए हैं। इस शो को देखना फैंस काफी पसंद करते हैं। जितना लोग टीवी पर आने वाले  बिग बॉस को पसंद करते हैं, उतना बीबी ओटीट को भी पसंद करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी शो में अच्छे से अच्छे कंटेस्टेंट्स शामिल हुए हैं, जो अपनी कहानी खुलकर बता रहे हैं। इस बार शो में आए कंटेस्टेंट काफी ज्यादा वोकल हैं और अपने मन की बात सबके बीच रख रहे हैं। शो की शुरुआत में ही कई खुलासे हो रहे हैं। ऐसे में शो में हिस्सा लेने वाली 

इस वजह से हुआ तलाक

पूजा भट्ट बिग बॉस के घर में कई खुलासे कर रही हैं। नशे की लत के बाद अब उन्होंने अपने टूटी हुई शादी पर भी चर्चा की।  पूजा भट्ट की शादी एक रेस्तरां मालिक और वीडियो जॉकी से हुई थी, जिनका नाम मनीष मखीजा था। पूजा भट्ट ने बताया कि उनकी शादी न चलने की मुख्य वजह क्या थी। उन्होंने कहा, 'मेरी शादी को लगभग 11 साल हो गए थे, फिर हमने फैसला किया कि कुछ ठीक नहीं है और यह काम नहीं कर रहा है।'

कैसे थे पूजा के पति
उन्होंने आगे बताया, 'हमें  झूठ नहीं बोलना चाहिए और यह कोई ड्रेस रिहर्सल नहीं है। आपको जीवन में एक मौका मिलता है। एक्स हस्बैंड के बारे में बात करते हुए पूजा ने कहा, 'वह मनोरंजन उद्योग का हिस्सा थे। वह एक बहुत अच्छे इंसान हैं, वह मकर राशि के हैं और इसीलिए हम बहुत अच्छे से घुलमिल सके।' एक्ट्रेस ने बताया, 'वो बच्चे पैदा करने के लिए तैयार नहीं थीं। मुझे बच्चे पसंद हैं, लेकिन उस वक्त मैं तैयार नहीं थी। मैं कभी झूठ नहीं बोल सकती।'

क्यों नहीं बनी मां
पूजा ने आगे कहा,'जब हम झूठ बोलना शुरू करते हैं, उसके बाद क्या होता है ना झूठ शुरू हो जाता है, तो आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी। जो कुछ था वह बहुत अच्छा था.., जब तक था . जब तक गरिमा थी हम साथ थे। फिर अच्छे नोट पर हम अलग हो गए।' बता दें, पूजा भट्ट और मनीष मखीजा 2014 में अलग हो गए थे। ये सारी बाते उन्होंने बेबिका को बताईं, जब उन्होंने पूछा कि वो इतनी प्रैक्टिल हैं। एक अच्छी मां बन सकती थीं। 

2014 में पति से हुईं थी अलग
पूजा ने आगे ने इस बातचीत के दौरान आगे कहा, 'जब हम झूठ बोलना शुरू करते हैं, उसके बाद आरोप-प्रत्यारोप का खेल शुरू हो जाता है और मैं ऐसा नहीं चाहती थी। जो कुछ था वह बहुत अच्छा था.., जब तक भी था एक गरिमा थी, हम साथ थे।  जब तक गरिमा थी हम साथ थे। फिर अच्छे नोट पर हम अलग हो गए।' बता दें, पूजा भट्ट और मनीष मखीजा 2014 में अलग हो गए थे।

ये भी पढ़ें: 'गदर 2' में ये एक्टर लेंगे 'अशरफ अली' की जगह, जानें कितना अलग होगा अमरीश पुरी से इनका किरदार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन