1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. ओटीटी
  4. 'Bigg Boss OTT Season 2' को होस्ट करेगा ये सुपरस्टार, करण जौहर का हुआ पत्ता साफ

'Bigg Boss OTT Season 2' को होस्ट करेगा ये सुपरस्टार, करण जौहर का हुआ पत्ता साफ

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 05, 2022 09:59 am IST,  Updated : Jul 05, 2022 10:37 am IST

'Bigg Boss OTT Season 2' शुरु होने से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। शो के होस्ट को लेकर रोजाना नई-नई खबरें सामने आ रही है। ऐसे में एक और नया नाम सामने आया है।

Bigg Boss OTT- India TV Hindi
Bigg Boss OTT Image Source : FREEPIK, INSTAGRAM

'Bigg Boss OTT Season 2' : छोटे पर्दे की दुनिया काे सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल शो बिग बॉस की दीवानगी इस कदर है कि लोग महीनों पहले से ही इसकी अपडेट के बारे में जानना चाहते हैं। वहीं शो को मज़ेदार बनाने के लिए पिछले साल बिग बॉस ओटीटी भी शुरु किया गया था। जो एक महीने के लिए वूट पर आता था। इसमें जितने वाले या टॉप 5 कंटेस्टेंट को फिर बिग बॉस के असली घर यानी सलमान खान के शो में डायरेक्ट एंट्री दी जाती है। 

पिछले साल शो को फिल्ममेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। करण जौहर की होस्टिंग के दौरान उनपर काफी सारे इल्ज़ाम भी लगे थे। करण की होस्टिंग को कुछ लोगों ने पसंद क्या था तो कुछ ने नापसंद। वहीं दूसरी तरफ करण जौहर का शो कॉफी विद करण शुरू होने जा रहा है। ऐसे में करण इस बार बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन को होस्ट नहीं कर पाएंगे। बिग बॉस OTT का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था। इस शो को दिव्या अग्रवाल ने जीता था। 

जिसके चलते बिग बॉस OTT के दूसरे सीजन के लिए शो के मेकर्स ने किसी और को लेने का मन बना लिया है। बिग बॉस ओटीटी 2 के होस्ट के नाम को लेकर लगातार नई-नई खबरें सामने आ रही हैं। इस शो के लिए पहले फराह खान का नाम सामने आया था, फिर खबर आई कि इस बार हिना खान इसे होस्ट करेंगी। लेकिन ताज़ा जानकारी के मुताबिक न फराह और नाही हिना इस बार बिग बॉस OTT के होस्ट होंगे बॉलीवुड के हैंडसम मैन। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह नए सीजन के होस्ट बन सकते हैं। 

हालांकि अभी तक इन खबरों पर किसी भी तरह की अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन अगर ऐसा होता है तो ये रणवीर और उनके फैंस दोनों के लिए खुशखबरी होगी। मिली जानकारी के अनुसार शो ने दूसरे सीजन पर काम शुरू कर दिया है। मेकर्स इस बार इसे पहले से भी ज्यादा अच्छा बनाना चाहते हैं। 

ये भी पढ़िए

Anupama Spoiler : दादी बनने के बाद अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, जल्द होने वाली हैं प्रेग्नेंट

Highest Paid Celebs: ये टीवी सितारे करते हैं करोड़ों की कमाई, एक एपिसोड की फीस जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगली

Khatron Ke Khiladi Season 12: लड़कियों ने इस लुक से लड़कों के उड़ाए होश, एंटरटेनिंग रहा पहला एपिसोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। OTT से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन