1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Anupama Spoiler : दादी बनने के बाद अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, जल्द होने वाली हैं प्रेग्नेंट

Anupama Spoiler : दादी बनने के बाद अनुज के बच्चे की मां बनेगी अनुपमा, जल्द होने वाली हैं प्रेग्नेंट

 Written By: Sweety Gaur @sweety_gaur
 Published : Jul 05, 2022 09:26 am IST,  Updated : Jul 05, 2022 09:31 am IST

सीरियल अनुपमा में इस वक्त जमकर फैमली ड्रामा चल रहा है। वनराज के गुस्से का अनुपमा फिर से शिकार हो रही है। लेकिन इसी बीच फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी सामने आई है।

Anupamaa- India TV Hindi
Anupamaa Image Source : INSTAGRAM

Anupama Spoiler : सीरियल 'अनुपमा' में फिलहाल किंजल की गोद भराई में जमकर तमाशा चल रहा है। जहां एक तरफ बरखा के भाई अधिक को वनराज ज़ोरदार तमाचा जड़ता है। वहीं वनराज और अनुपमा की बेटी पाखी उसका साथ देती हुई नजर आती है। पाखी अपने घरवालों के खिलाफ जाकर अधिक को चुनती है। साथ ही अपने माता-पिता के रिश्तों पर सवाल भी खड़े करती है। वहीं राखी दवे पूरे फैमली ड्रामे का मज़ा ले रही हैं। 

दूसरी तरफ वनराज इन सभी चीज़ों के लिए हमेशा की तरह अनुपमा को ही जिम्मेदार मान रहा है। वनराज का मानना है कि जब उसने अनुपमा को मना किया था कि वह अपने ससुराल वालों को इस घर से दूर रखें, तब वो नहीं मानी। जिसके चलते आज ये सब हो रहा है। हालांकि अनुपमा पूरे मामले को शांति से सुलझाने की कोशिश कर रही है। लेकिन वनराज उसकी एक नहीं सुन रहा। शो में आगे क्या होगा ये तो नेक्स्ट एपीसोड ही बताएगा। लेकिन हम आपके लिए सीरियल से जुड़ी बड़ी खबर लाए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दादी बनने के बाद अब अनुपमा एक बार फिर से मां बनेगीं। यानी अनुपमा अपने चौथे और अनुज के पहले बच्चे को जन्म देती हुई नजर आ सकती हैं। जैसा कि हमने सीरियल में देखा है कि अनुज को अपने बच्चे की ख्वाहिश है और उसकी ये इच्छा अनुपमा पूरी कर सकती है। खबरों की मानें तो अनुज के कहने पर अनुपमा एक बार फिर से कंसीव करने कोशिश करेंगी और वो इसमें सफल भी रहेंगी। 

अगर ये खबरें सही साबित होती हैं तो शो में मज़ेदार ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलंगे। एक तरफ अनुपमा के पहले से ही तीन बच्चे हैं और अब अनुपमा दादी भी बनने वाली है। ऐसे में अनुपमा का चौथा बच्चा होना फैंस के लिए देखना काफी मज़ेदार होने वाला है।  

ये भी पढ़िए

Highest Paid Celebs: ये टीवी सितारे करते हैं करोड़ों की कमाई, एक एपिसोड की फीस जानकर दबा लेंगे दांतों तले उंगली

Khatron Ke Khiladi Season 12: लड़कियों ने इस लुक से लड़कों के उड़ाए होश, एंटरटेनिंग रहा पहला एपिसोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन