1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. टीवी
  4. Khatron Ke Khiladi Season 12: लड़कियों ने इस लुक से लड़कों के उड़ाए होश, एंटरटेनिंग रहा पहला एपिसोड

Khatron Ke Khiladi Season 12: लड़कियों ने इस लुक से लड़कों के उड़ाए होश, एंटरटेनिंग रहा पहला एपिसोड

 Written By: Poonam Shukla
 Published : Jul 03, 2022 08:12 pm IST,  Updated : Jul 03, 2022 08:13 pm IST

खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन शनिवार दो जुलाई से शुरू हो गया है। शो साउथ अफ्रीका के केप टाउन में हो रहा है।

खतरों के खिलाड़ी का...- India TV Hindi
खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन

रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 12वां सीजन शनिवार दो जुलाई से शुरू हो गया है। सीजन 11 की सफलता के बाद फैंस बेसब्री से सीजन 12 का इंतजार कर रहे थे। अब सीजन 12 की दमदार शुरुआत हो गई है। शो साउथ अफ्रीका के केप टाउन में शूट हो रहा है।

शो का एक नए प्रोमो वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कनिका मान, चेतना पांडे, और एरिका पैकर्ड बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। वहीं शो के लड़के अपनी मस्कुलर बॉडी से सबको घायल कर रहे हैं। प्रोमो वीडियो में दोनों टीमों में टग ऑफ वॉर गेम होता है। इस गेम में लड़के और लड़कियां एक दूसरे को बराबर की टक्कर देते हैं, लेकिन लड़कियों का बिकिनी लुक देखकर सभी लड़के एक-एक करके गिर जाते हैं। जिसके बाद लड़कियों की टीम जीत जाती है। 

रुबीना ने हासिल की जीत

खतरों के खिलाड़ी 12 का सबसे पहला टास्क रुबीना दिलैक और सृष्टि झा के बीच हुआ। रुबीना दिलैक को पानी से बहुत डर लगता है। लेकिन अपने डर को पीछे छोड़कर रुबीना ने ये टास्क जीता। इस टास्क में इन दोनों को हवा में लटके हुए बेड से 5 फ्लैग निकालने थे। टास्क में रुबीना और सृष्टि ने एक दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन रुबीना ने स्टंट को श्रीति से पहले पूरा किया और वो खतरों के खिलाड़ी 12 के पहले ही टास्क की विनर बन गईं।

ये भी पढ़िए

Mahhi Vij: जय भानुशाली और माही विज के कुक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जान से मारने की दी थी धमकी

Anupama Spoiler : अधिक की साजिश में फंसती जा रही है पाखी, अनुपमा और वनराज के रिश्तों पर उठाए सवाल!

Kapil Sharma पर लगा कॉन्ट्रेक्ट पूरा न करने का आरोप, कॉमेडियन के खिलाफ केस दर्ज

पिंकी बुआ ने क्यों छोड़ा था The Kapil Sharma Show? सालों बाद खुद Upasana Singh ने खोला राज

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। TV से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन